फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अलग-अलग स्थानों से दो युवती व एक महिला लापता

अलग-अलग स्थानों से दो युवती व एक महिला लापता

Sun, 09 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से दो युवती व एक महिला लापता
संदिग्ध हालात में दो युवती और एक महिला लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। जिले में तीन अलग-अलग स्थानों से दो युवतियां व एक महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में शहर के कीर्तिनगर निवासी युवती के पिता ने बताया कि 6 सितंबर की रात्रि को उसकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने आसपास व रिश्तेदारी में काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे मामले में गांव अलीकां निवासी महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी 28 अगस्त की सुबह 11 बजे खेत में चारा लेने गई थी। लेकिन उसके बाद से अभी तक वापस घर नहीं लौटी है। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी हर जगह तलाश कर ली। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तीसरे मामले में गांव नानूआना निवासी युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 सितंबर की सुबह उसकी बेटी किसी काम से पड़ोस के घर में गई थी। लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटी है। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी हर जगह तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed