फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अर्जुन अवॉर्डी पुलिस इंस्पेक्टर पर होटल मैनेजर को थप्पड़ मारने का आरोप, एसपी को शिकायत

अर्जुन अवॉर्डी पुलिस इंस्पेक्टर पर होटल मैनेजर को थप्पड़ मारने का आरोप, एसपी को शिकायत

Mon, 17 Jun 2019 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन अवॉर्डी पुलिस इंस्पेक्टर पर होटल मैनेजर को थप्पड़ मारने का आरोप, एसपी को शिकायत
सिरसा। अनाज मंडी स्थित एक होटल में बीती रात ओलंपियन एवं अर्जुन अवॉर्डी पुलिस इंस्पेक्टर जयभगवान और होटल प्रबंधक के बीच आईडी को लेकर विवाद हो गया। होटल प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दी है। एसपी ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

अनाज मंडी स्थित होटल सीजी इन्न के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह की ओर से पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रात लगभग साढ़े 11 बजे ओलंपियन एवं अर्जुन अवॉर्डी पुलिस इंस्पेक्टर जयभगवान उनके पास आया। उनके होटल में जयभगवान के नाम से 16 जून के लिए ऑनलाइन कमरा बुक किया था। कमरे की मांग करने वाले व्यक्ति के साथ एक महिला भी थी। उसने नियमानुसार आईडी की मांग की। जिस पर जयभगवान ने अपनी आईडी दे दी लेकिन महिला की आईडी देने से मना कर दिया। महिला की आईडी के बिना उन्होंने कमरा देने से मना कर दिया। जयभगवान ने स्वयं को पुलिस विभाग का इंस्पेक्टर बताया और उसे थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इन लोगों द्वारा होटल का रिकॉर्ड तलब किया गया और स्वयं की एंट्री पर काटा-पीटी कर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने की बात कही तथा मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


सभी आरोप झूठे : जयभगवान
वहीं दूसरी ओर पुलिस इंस्पेक्टर जयभगवान ने स्पष्ट किया कि उसके भाई, भाभी व फैमली अमृतसर से आ रहे थे। उनके लिए ही उसने होटल में ऑनलाइन कमरा बुक करवाया था। कमरे के किराए के रूप में 800 रुपये भी अदा किए थे। जब वे होटल पहुंचे तो उन्होंने अपनी आईडी भी दी। लेकिन उन्हें 40 मिनट तक रिसेप्शन पर रोका गया। उन्हें रात 11 बजे के बाद कमरा न देने की बात कही गई। जब उन्होंने किराए के 800 रुपये लौटाने की बात कही, तब होटल मैनेजर ने मेरे साथ बदतमीजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed