फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

Thu, 06 Jun 2019 01:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन

फाफामऊ। बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

सोरांव क्षेत्र के मोरहूं गांव का राहुल यादव (22) पुत्र बच्चू लाल यादव एमए का छात्र है। वह बुधवार को बाइक से शान्तिपुरम आया था। करीब नौ बजे घर लौटते समय गद्दोपुर गांव के सामने ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। टक्कर के बाद स्थानीय लोग दौडे़ और उसे आनन फानन में स्वरूपरानी अस्पताल ले गए। जहां से हालत बिगड़ने पर उसे डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही युवक के घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद कोखराज थाने में सबइंसपेक्टर के पद पर तैनात उसके पिता बच्चू लाल यादव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। राहुल यादव एक बहन एवं तीन भाई में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed