{"_id":"5cf01b67bdec220752496d24","slug":"155923957410-sirsa-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन झगड़े में किसान को मारी कस्सी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
डबवाली। उपमंडल के गांव सकताखेड़ा में बीती सायं रंजिशन मारपीट में अपने खेतों में सिंचाई कर रहे दो भाई घायल हो गए। जिन्हें उनके खेत के पड़ोसी ने डबवाली के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल लवपिंद्र सिंह को सिरसा रेफर कर दिया। जबकि उसके भाई कुलदीप सिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में घायल लवपिंद्र सिंह ने बताया कि बीती सायं अपने ताया के बेटे कुलदीप सिंह के साथ अपने खेतों में सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान गांववासी हरदीप सिंह ट्रैक्टर पर आया और उनके खेतों में घुसने का प्रयास किया। जब उन्होंने एतराज जताया तो उसने उनको गालियां देते हुए अपने भाई जगदीप उर्फ जग्गू व अर्शदीप को फोन करके बुला लिया। वह बाइक पर आए और जगदीप व अर्शदीप ने पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया। हरदीप ने कस्सी से वार करके उसे घायल कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो उनके खेत के पड़ोसी अमरजीत सिंह भागकर पहुंचा। बीच बचाव कर उन्हें घायलावस्था में डबवाली के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। इस संबंध में चौटाला पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।