{"_id":"5c9694c0bdec2213e43a4e7e","slug":"141553372352-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चोरी पांच हजार रुपये तथा एक प्रिंटर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर चोरी पांच हजार रुपये तथा एक प्रिंटर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से पांच हजार रुपये और प्रिंटर चोरी
कालांवाली। रेलवे स्टेशन के पास गली मंत्री वाली में शुक्रवार रात्रि को अज्ञात चोर एक घर में घुसकर वहां से करीब पांच हजार रुपये की नगदी व एक प्रिंटर चोरी करके ले गए। मकान मालिक सूचना पर कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मकान मालिक हरिकृष्ण ने बताया कि वह शुक्रवार को परिवार के साथ रिश्तेदारी में विवाह समारोह में गया था और उसके घर पर उसका भतीजा जोकि मकान के पीछे वाले कमरे में सोया था। रात्रि को अज्ञात चोर उसके मकान के बाहर बनी दुकान में घुसकर वहां से करीब पांच हजार रूपये की नगदी व एक प्रिंटर चोरी करके ले गए। उसने बताया कि जब वह सुबह करीब पांच बजे घर पहुंचा तो घर का मुख्य गेट खुला हुआ था और दुकान के गले से नगदी और एक प्रिंटर भी गायब था। घर में चोरी होने का अंदेशा होने पर उसने कालांवाली पुलिस व कंट्रोल नंबर पर सूचना दी जिस पर कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण लिया। मानवाधिकार मिशन के जिलाध्यक्ष कृष्ण जिंदल व नगर पार्षद संदीप वर्मा ने कहा कि शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर वे समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ लगभग एक माह पूर्व पुलिस अधीक्षक से मिले थे और शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की थी जिस पर उन्होंने शीघ्र ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आश्वासन दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर है लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।