{"_id":"5c1ea55fbdec2256ed2b84f8","slug":"141545512287-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आंगन में खेल रही दो वर्षीय बच्ची को उठाकर ले जाने लगा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के आंगन में खेल रही दो वर्षीय बच्ची को उठाकर ले जाने लगा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्षीय बच्ची को अगवा करने का प्रयास, युवक काबू
सिरसा। चुंगी पर स्थित एक मकान के आंगन में खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची को एक युवक ने बुरी नीयत से उठाकर अगवा करने का प्रयास किया। बच्ची की मां के शोर मचाने पर उसके पिता व आसपास के काफी लोग एकत्रित होने पर युवक ने बच्ची का गला दबाने की धमकी दी। बाद में अपने आप को घिरा देखकर युवक बच्ची को छोड़कर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस को दी शिकायत में मासूम के पिता ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटकर आराम करने के लिए कमरे में चला गया। उसकी दो वर्षीय बेटी आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक घर में आया और उसकी बेटी को उठाकर ले जाने लगा। तभी उसकी पत्नी ने युवक को बच्ची को उठाकर ले जाते हुए देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर वह भी बाहर आ गया और युवक से बच्ची को देने के लिए कहा। इस पर युवक ने बच्ची का गला दबाने की धमकी दी। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित होती देखकर परिजनों का हौसला बढ़ा और उन्होंने युवक से बच्ची को छीन लिया। युवक ने अपने आप को घिरा देखकर भागते हुए पास ही स्थित गोदाम में खड़े ट्रक पर चढ़कर दूसरे ट्रक पर छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन वह पैर फिसलने से गिर पड़ा। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आशीष निवासी रानियां चुंगी के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी आशीष के खिलाफ केस दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया है।