{"_id":"5c192f46bdec2256f5337ab3","slug":"141545154374-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मकांटे से बैटरी व नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
सिरसा। गांव काशीका बास स्थित एक धर्म कांटे से चोर इनवर्टर की बैटरी व नकदी चुराकर ले गए। सुबह धर्म कांटे के मालिक को घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में धर्म कांटे के मालिक सतपाल ने बताया कि 16 दिसंबर की रात को वह धर्म कांटे को ताला लगाकर गया था। सुबह उसे आसपास के दुकानदारों ने सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। जिसके बाद उसने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। सामान संभाला तो एक इनवर्टर की बैटरी और गल्ले में पड़ी 500 रुपये की नकदी गायब मिली। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। जांच अधिकारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि सतपाल की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द चोर का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।