फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पहले बाहर से शराब लाने के संदेह में की पिटाई, समझौते के दौरान थाने में भिड़े दोनों पक्ष

पहले बाहर से शराब लाने के संदेह में की पिटाई, समझौते के दौरान थाने में भिड़े दोनों पक्ष

Sat, 26 May 2018 10:00 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पहले बाहर से शराब लाने के संदेह में की पिटाई, समझौते के दौरान थाने में भिड़े दोनों पक्ष
पहले बाहर से शराब लाने के संदेह में की पिटाई, समझौते के दौरान थाने में भिड़े दोनों पक्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली।
शराब ठेकेदारों द्वारा बाहर से शराब लेकर आने के संदेह में देर सांय दो युवकों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवकों ने थाना कालांवाली में शराब ठेकेदारों के खिलाफ शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। शनिवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया, लेकिन यहां दोनों पक्षों के बीच-कहा सुनी हो गई। दोनों पक्ष थाने में आपस में भिड़ गए। मंडी के प्रमुख लोगों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों में समझौता करवाया। थाने में मौजूद पीड़ित युवकों ने बताया कि वे शुक्रवार सांय को जगमालवाली से मंडी आ रहा थे। रास्ते में शराब ठेकेदार व उसके कारिंदों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। उन्होंने दोनों से बिना कुछ बात किए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह वह उनसे बचकर अपने घर पहुंचे और परिजनों को इस बारे में बताया। पीड़ित ने शुक्रवार को ही अपने साथ हुई मारपीट की सूचना थाने कालांवाली में दी। कालांवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को शनिवार को थाने में बुलाया। शनिवार को दर्जनों लोग थाना में पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जोरदार बहस शुरू हो गई। बहस हाथापाई तक पहुंच गई और दोनों पक्ष थाने में एक दूसरे से भिड़ गए। किसी तरह प्रमुख लोगों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत किया। काफी जद्दोजहद के बाद मंडी के प्रमुख लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। इस संबंध में कालांवाली थाना प्रभारी गुलजारी लाल ने बताया कि शराब ठेकेदार किसी भी व्यक्ति को नहीं रोक सकता। यह काम पुलिस का है, अगर ठेकेदार को लगता है कि कोई गलत कार्य करता है तो ठेकेदार पुलिस को सूचित करे।
फोटो:15-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed