फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बहन की मॉडलिंग से खफा छोटे भाई ने बहन पर तलवार से किए ताबड़ तोड़ आठ वार,सीडीएलयू में लाइब्रेरी टेंडन की नौकरी करने वाली कमलदीप

बहन की मॉडलिंग से खफा छोटे भाई ने बहन पर तलवार से किए ताबड़ तोड़ आठ वार,सीडीएलयू में लाइब्रेरी टेंडन की नौकरी करने वाली कमलदीप

Tue, 25 Sep 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
बहन की मॉडलिंग से खफा छोटे भाई ने बहन पर तलवार से किए ताबड़ तोड़ आठ वार,सीडीएलयू में लाइब्रेरी टेंडन  की नौकरी करने वाली कमलदीप
पंजाबी गाने में मॉडलिंग से नाराज छोटे भाई ने बहन पर तलवार से किए आठ वार
विज्ञापन

सिरसा/ ओढ़ा । पंजाबी गाने में मॉडलिंग करने से नाराज क्षेत्र के गांव फग्गू निवासी एक युवक ने अपनी बड़ी बहन पर सोमवार को तलवार से ताबड़तोड़ आठ वार कर घायल कर दिया। युवती को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हमले के समय बड़ी बहन कमलदीप कौर बाथरूम से नहाकर बाहर आई थी। तलवार के आठ वार से उसके दोनों हाथ, कान, पैर व सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई है। एक हाथ व पैर तो आधा कट गया।
जानकारी के अनुसार कमलदीप कौर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में अटेंडेंट की जॉब करती है। सुबह नौ से पांच बजे तक वह नौकरी करने के बाद वह सरदूलगढ़ के सिविल अस्पताल में ड्यूटी करने चली जाती। कमलदीप को मॉडलिंग का शौक था। उसकी इच्छा थी कि वह किसी गाने में काम करें। उसकी सहायता विश्वविद्यालय के ही एक सहकर्मी ने की। उस सहकर्मी का मित्र संगररिया का पंजाबी कलाकार था। तब सहकर्मी की सहायता से ही उसकी पहली एलबम लांच हुई। इसके लांचिग के बाद कमलदीप ने अपने सहकर्मी को बताया कि उसे टेली फिल्म का भी ऑफर आया है। कमलदीप कौर सरदूलगढ़ सिविल अस्पताल में नर्सिंग का कोर्स भी कर रही है। उसकी तीन महीने की ट्रेनिंग इन दिनों चल रही है। रात को कमलदीप सिविल अस्पताल के छात्रावास में रहती और सुबह सीडीएलयू में नौकरी पर आती। कमलदीप कौर को कोर्स की फीस भरने के लिए 50 हजार रुपये की जरूरत थी। इसलिए उसने एक पंजाबी गाने में मॉडलिंग की। इस गाने की शूटिंग सीडीएलयू परिसर में ही हुई। गाने में मॉडलिंग के बदले उसे 50 हजार रुपये मिले। इन रुपयों से उसने अपनी जीएनएम कोर्स की फीस भर दी। कमलदीप कौर सिविल अस्पताल के छात्रावास में रहती थी। इसलिए वह कई-कई दिनों बाद अपने घर जाती।
विज्ञापन

15 दिन बाद आई थी घर
कमलजीत कौर का सरदूलगढ़ के युवक के साथ 8 सितंबर को ‘गल्ल बात’ नामक एक पंजाबी गीत रिलीज हुआ था। पंजाबी गाना यू टयूब पर डाउन लोड हुआ तो हर तरफ कमलदीप कौर के अभिनय की चर्चा होने लगी। गीत की शूटिंग सिरसा के ओएचएम सिनेमा में की गई थी। यू-ट्यूब पर इस गाने को करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। गांव के कुछ लोगों ने इस गाने की क्लिप कमलदीप के छोटे खुशदीप के मोबाइल पर भेजी। गाने के बोल व बहन की मॉडलिंग छोटे भाई को रास नहीं आई। 15 दिनों बाद कमलदीप रविवार को अपने घर पहुंची तो छोटे भाई ने उसकी मॉडलिंग पर आपत्ति जाहिर की। सोमवार सुबह जब वह बाथरूम से नहाकर बाहर आई तभी छोटे भाई ने तलवार से उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी करने से भी मना करता था भाई
मै बठिंडा आईटीआई में कोर्स कर रही हूं। सुबह मुझे पता चला कि मेरे छोटे भाई ने बड़ी बहन कमलदीप कौर पर तलवार से हमला कर दिया। ये सूचना मिलते ही मैं बठिंडा से सीधा अस्पताल पहुंची। डेढ़ महीने पहले भी मेरे भाई ने कमलदीप को सीडीएलयू में नौकरी करने से मना किया था। वो नहीं चाहता कि कमलदीप नौकरी करे। पिता का साया बचपन में उठने के बाद कमलदीप खुद अपने पैरों पर खड़ी हुई। वह शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ जॉब भी करती। हमारे चाचा व परिवार के अन्य लोगों ने कभी हमारी सहायता नहीं की। छोटा भाई खुशदीप नशा करता है। कमलदीप ने एक गाने में मॉडलिंग की थी। खुशदीप इससे काफी खफा था।
कुलदीप कौर, छोटी बहन
देरी से अस्पताल पहुंची पुलिस
घायल कमलदीप कौर को सुबह सिरसा के डबवाली रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन पुलिस दोपहर एक बजे के बाद अस्पताल पहुंची। कमलदीप की छोटी बहन कुलदीप कौर ने रोड़ी थाना प्रभारी को फोन करके बताया कि घटना को इतना टाइम हो चुका है पर पुलिस अभी तक अस्पताल में बयान लेने नहीं आई। कुलदीप कौर का कहना है कि थाना प्रभारी ने जवाब दिया कि अभी तक थाने में रुक्का नहीं आया है। रुक्का मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज करेगी।

मां की शिकायत पर केस दर्ज
घायल कमलदीप कौर की मां परमजीत कौर की शिकायत पर आरोपी खुशदीप के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है। परमजीत कौर ने शिकायत में बताया कि खुशदीप सिंह बड़ी बहन कमलदीप कौर को नौकरी करने से रोकता था। कमलदीप ने नौकरी छोडने से इंकार कर दिया। इसलिए उसने कमलदीप पर सोमवार सुबह सात बजे तलवार से हमला कर दिया।
सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना रोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed