फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   व्यक्ति को बंधक बनाकर धर्मकांटा उखाडने का आरोप

व्यक्ति को बंधक बनाकर धर्मकांटा उखाडने का आरोप

Mon, 27 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति को बंधक बनाकर धर्मकांटा उखाडने का आरोप
बंधक बनाकर धर्मकांटा उखाड़ने का आरोप
विज्ञापन

रानियां। गांव जीवन नगर में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर धर्मकांटा उखाड़ने व उसका सामान जबरदस्ती उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव संतनगर निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह पिछले 10 साल से मैसर्ज नामधारी धर्मकांटा पर बतौर प्रबंधक का कार्य कर रहा है। शनिवार रात्रि वह लेट होने के कारण धर्मकांटे पर ही सोया हुआ था। रविवार सुबह करीब 3 बजे हथियारों से लैस कई लोग धर्मकांटे पर आए और उसे जबरन बंधक बना लिया। उन्होंने मेरा फोन भी छीन लिया। उक्त लोगों ने जेसीबी मशीन मंगवाकर धर्मकांटे को उखाड़ दिया। इसके अलावा वहां पर रखा कंप्यूटर, मानिटर, सीपीयू, इनवर्टर, एलईडी, कूलर, पंखा, 3 टेबल व एक समर्सिबल मोटर, सिलेंडर सहित अन्य सामान ट्रैक्टर में डाल लिया और उठाकर ले गए। गुरप्रीत ने बताया कि धर्मकांटा 60 टन वजनी व उसके साथ गाडर, लोड सैल, फर्स प्लेट भी उक्त लोग उखाड़कर ले गए हैं। उक्त लोगों ने कमरे को भी तोड़ फोड़ कर मलबा उठा लिया। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसने इस घटना की सूचना नामधारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुखदेव सिंह को दी। सुखदेव सिंह सहित अन्य कमेटी सदस्य व नामधारी समाज के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना रानियां में आकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। थाने में उपस्थित जसबीर सिंह सिरसा, सूबा बलजीत सिंह, अधिवक्ता नरेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, गुरनाम सिंह, रघुबीर सिंह बाजवा, मौजी सिंह, बेअंत सिंह सहित अन्य ने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोट्स:
मेरे पास इस घटना के संबंध में शिकायत आई है। शिकायत पर रपट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच करेगी। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-दलेराम, थाना प्रभारी, रानियां।
फोटो: 35
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed