फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आईजी स्टॉफ ने दुकान से जब्त किया 25 लीटर तेजाब

आईजी स्टॉफ ने दुकान से जब्त किया 25 लीटर तेजाब

Tue, 03 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
आईजी स्टॉफ ने दुकान से जब्त किया 25 लीटर तेजाब
आईजी स्टाफ ने दुकान से जब्त किया 25 लीटर तेजाब
विज्ञापन

सिरसा। आईजी स्टाफ की टीम ने सोमवार शाम को रोड़ी बाजार स्थित एक दुकान मेें रेड मारकर 25 लीटर तेजाब जब्त किया। इस संबंध में आईजी स्टाफ द्वारा शहर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार आकाश बजाज के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आईजी स्टॉफ इंचार्ज एसआई जंगीर सिंह को सूचना मिली थी कि रोड बाजार स्थित एक दुकान में बिना लाइसेंस के तेजाब बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान में छापेमारी कर 25 लीटर तेजाब बरामद किया। शहर थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि बिना लाइसेंस दुकान में तेजाब की बिक्री को सरकार ने प्रतिबंधित किया हुआ है। लाइसेंस धारक को भी तेजाब लेने आए शख्स से आइडी लेनी पड़ती है। आरोपी आकाश के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed