फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीएमके कॉलेज बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस नेत्री के बीच धक्का-मुक्की

सीएमके कॉलेज बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस नेत्री के बीच धक्का-मुक्की

Mon, 13 May 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
सीएमके कॉलेज बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस नेत्री के बीच धक्का-मुक्की
सिरसा। शहर में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच दो जगहों पर तनातनी हो गई। पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत करवाया। सुबह 11 बजे शहर के वार्ड नंबर 19 में सेठी धर्मशाला में बनाए गए बूथ पर पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी और भाजपा के जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पोलिंग बूथ आने को लेकर ऐतराज जताया था। हालांकि बाद में यह मामला समाप्त हो गया।
विज्ञापन

वहीं दोपहर तीन बजे वार्ड नंबर 30 में सीएमके कॉलेज के बूथ में कांग्रेसी नेत्री अमनदीप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हो गई। जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेत्री अमनदीप राज्य सचिव है। रविवार को मतदान के समय वह तीन बजे सीएमके कॉलेज मतदान केंद्र पर थी और अंदर जा रही थी। कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाली अमनदीप के चुनाव के दिन सिरसा में रहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। साथ ही बार-बार मतदान केंद्र के अंदर जाने पर भी ऐतराज किया। आरोप था कि अमनदीप कौर मतदान केंद्र के पास वीडियो बना रही थी। जिसका भाजपा नेताओं ने विरोध किया। इसी को लेकर कांग्रेसी और भाजपा नेताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे को बूथ से बाहर जाने के लिए कहते हैं। कुछ ही देर बाद यह बहस धक्का-मुक्की में बदल गई। कांग्रेसी और भाजपा नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। धक्का मुक्की की सूचना मिलने पर भाजपा नेता अमन चोपड़ा और वार्ड प्रतिनिधि सुनील बामनियां भी मौके पर पहुंच गए। वे दोनों भी पार्टी बूथ पर बैठ गए। दूसरी ओर से अवंतिका माकन तंवर भी मौके पर पहुंच गई। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। डीएसपी आर्यन चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। भाजपा कार्यकर्ता अजय ने अमनदीप के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed