फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मरने से पूर्व श्यामलाल ने बेटे से कहा था- लवली और विक्की दोनों ने हमें बर्बाद कर दिया

मरने से पूर्व श्यामलाल ने बेटे से कहा था- लवली और विक्की दोनों ने हमें बर्बाद कर दिया

Wed, 27 Feb 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मरने से पूर्व श्यामलाल ने बेटे से कहा था- लवली और विक्की दोनों ने हमें बर्बाद कर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोड़ी। बीते सोमवार को गांव सुरतिया के निकट भाखड़ा में कार गिराकर आत्महत्या करने मामले में रोड़ी पुलिस ने मृतक श्याम लाल के पुत्र साहिल के ब्यान पर 2 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। श्याम लाल के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने श्याम लाल द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट जांच के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट में उसने गांव के ही लवली गर्ग व विक्की सिंगला को दोषी बताया था।
वहीं इस दुर्घटना मेें सुरक्षित बची श्याम लाल की दोनों पुत्रियों की हालत तो ठीक है, लेकिन वे सदमे में हैं। बता दें कि बीते सोमवार को रामा मंडी निवासी करीब 50 वर्षीय श्याम लाल अपनी 2 बेटियों शीना व रितू को यह कहकर गाड़ी में बैठाकर घर से निकला था कि वे गांव सरदूलगढ़ रिश्तेदारी में जा रहे हैं। गांव सुरतिया के निकट श्याम लाल ने गाड़ी को जान-बूझकर भाखड़ा में गिरा दिया था। इस घटना से कुछ मिनट पूर्व ही उसने अपने बेटे साहिल को ये अवगत करवा दिया था कि वह शीना व रितू के साथ आत्महत्या कर रहा है। उसने साहिल को ये भी बताया कि दोनों लोगों मुंशी राम एंड कंपनी कमीशन एजेंट के विक्की सिंगला व दूसरे लवली गर्ग नौरंग वालों ने हमारा सब-कुछ बर्बाद कर दिया। जिसके बाद उसकी जीने की इच्छा खत्म हो चुकी है। श्याम लाल ने साहिल को ये भी कहा था कि उसके कमरे में बेड के गद्दे के नीचे उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। अपने पिता की इस अंतिम बात पर साहिल ने अपने पिता से ये कदम न उठाने की मिन्नतें की थी। लेकिन श्याम लाल ने फोन काट दिया और अपनी 2 बेटियों सहित कार को भाखड़ा में गिरा दिया।
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व ही बेची थी कोठी
श्याम लाल गांव में बंगी रोड पर पेट्रोल पंप चलाता था। बताया गया है कि श्याम लाल ने कुछ समय पूर्व उसने अपनी कोठी कम दामों में बेची थी। श्याम लाल ने सुसाइड नोट मेें पेट्रोल पंप के बिके होने के बारे में भी कुछ लिखा है। लेकिन उसने ये स्पष्ट नहीं किया है। उसने महज इतना ही बताया है कि उक्त दोनों ने उसके साथ ठगी करते हुए उसकी सारी जायदाद बिकवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पापा ने मुझे ये कदम उठाने से कुछ मिनट पूर्व ही फोन पर बताया था कि लवली व विक्की दोनों ने अपने को बिल्कुल ही बर्बाद कर दिया है। मैंने पापा को फोन पर वहां मेरा इंतजार करने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने सारा मामला बताने उपरांत यह कहकर फोन काट दिया कि मैं शीना व रितू दोनों को साथ लेकर हमेशा के लिए जा रहा हूं। पुलिस ने पापा के रूम से सुसाइड नोट बरामद किया है। हमारा परिवार खत्म होने में जिनका भी दोष है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

साहिल, मृतक श्याम लाल का पुत्र

पंजाबी में लिखा हुआ सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने दो लोगों को जिम्मेवार बताया है। सुसाइड नोट की जांच की जाएगी। मृतक के बेटे के ब्यान पर विक्की व लवली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीनों भाई-बहन सदमे में है। इसलिए उनसे एक बार ज्यादा पूछताछ भी ठीक नहीं है। मामले की पूरी छानबीन करने के बाद ही पूर्ण रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
- लाभ सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी (रोड़ी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed