फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   फ्रेंडशिप नहीं करने पर सीडीएलयू की छात्रा को युवक ने दी धमकी

फ्रेंडशिप नहीं करने पर सीडीएलयू की छात्रा को युवक ने दी धमकी

Wed, 19 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
फ्रेंडशिप नहीं करने पर सीडीएलयू की छात्रा को युवक ने दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। सीडीएलयू की एक छात्रा का कई दिनों से पीछा कर रहे युवक के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी युवक ने छात्रा के साथ विश्वविद्यालय में जाते समय छेड़छाड़ की और फ्रेंडशिप नहीं करने की सूरत में उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। धमकी से भयभीत छात्रा ने महिला थाने में जाकर शिकायत दी।

पुलिस को दी शिकायत में 21 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में पढ़ती है। वाल्मीकि चौक निवासी साहिल के परिवार के साथ उसके परिवार की रिश्तेदारी है। इसी कारण साहिल के साथ उनकी जान-पहचान है। साहिल छात्रा का सीडीएलयू जाते-आते समय पीछा करने लगा। छात्रा का आरोप है कि 28 अगस्त को आरोपी उसका पीछा करते हुए उसके पास आया तथा छेड़छाड़ करने लगा। युवक ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उससे फ्रेंडशिप नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसे साहिल से जान का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी सुनीता का कहना है कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक साहिल के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। छात्रा के मजिस्ट्रेट समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed