{"_id":"59e115df4f1c1b68678b5a11","slug":"111507923423-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में लिए गए पूर्व सरपंच ने लगाई चलती जिप्सी से छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरासत में लिए गए पूर्व सरपंच ने लगाई चलती जिप्सी से छलांग
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
डबवाली क्षेत्र के गांव कालूआना के पूर्व सरपंच रहे जगदेव सहारण को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर सिरसा आते वक्त चलती जिप्सी से कूदने का मामला सामने आया है। सड़क पर गिरने के दौरान पूर्व सरपंच को काफी चोटें भी आई हैं। उसे पहले नागरिक अस्पताल सिरसा में उपचार के लिए लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव कालूआना के पूर्व सरपंच रहे जगदेव सहारण पर गांव के ही कुछ लोगों ने विकास कार्यों में गबन के आरोप लगाए थे। लंबे समय तक जांच चली थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से पूर्व सरपंच को रिकॉर्ड लेकर सिरसा पेश होने के आदेश दिए गए। जब पूर्व सरपंच रिकॉर्ड लेकर सिरसा आ रहे थे तो अचानक गाड़ी में आग लग गई थी, जिससे रिकॉर्ड आग की भेंट चढ़ गया। इस पर भी कुछ लोगाें ने सरपंच पर जान बूझकर रिकॉर्ड जलाने के आरोप लगाए। जांच के बाद पुलिस की ओर से पूर्व सरपंच पर केस दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस पूर्व सरपंच जगदेव सहारण को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर सिरसा आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में ही जगदेव सहारण ने चलती पुलिस की जिप्सी से अचानक छलांग लगा दी। अचानक छलांग लगाने से जगदेव जहां सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी तुरंत उसे लेकर सिरसा नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
हिरासत में लिए गए कालूआना के पूर्व सरपंच ने चलती जिप्सी से लगाई छलांग, घायल