{"_id":"66997a1c8db6aa4b1300f9f4","slug":"cpr-training-given-to-5066-students-and-teachers-in-red-cross-bhavan-sirsa-news-c-128-1-sir1002-122872-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रेडक्रॉस भवन में 5066 विद्यार्थियों व अध्यापकों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रेडक्रॉस भवन में 5066 विद्यार्थियों व अध्यापकों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण
विज्ञापन
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य सीपीआर का प्रशिक्षण देते हुए।
सिरसा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने रेडक्रॉस भवन में 16 विद्यालयों के 5066 विद्यार्थियों व अध्यापकों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बैनीवाल ने बताया कि 11 से 17 जुलाई तक सीपीआर अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के विभिन्न प्राथमिक सहायता प्रवक्ता गुरमीत सिंह सैनी, राजिंद्र कुमार, गुरचरण सिंह, कवलजीत सेठी व रजत बंसल ने सीपीआर का प्रशिक्षण दिया।
सचिव लाल बहादुर बैनीवाल ने बताया कि शिविर में 4863 विद्यार्थियों व 203 अध्यापक-अध्यापिकाओं को सीपीआर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेहोशी की हालत में रोगी को पानी मुंह में न डाले। पीठ के बल लेटाकर नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरण करने के बजाय एक करवट के बल (रिकवरी पोजीशन) में ही स्थानांतरित करें। श्वास मार्ग साफ करते हुए श्वास प्रक्रिया को चेक करें। सांस न चलने की स्थिति में तुरंत प्रभाव से छाती के मध्य दोनों हाथों से दबाव डालकर (सीपीआर) प्रक्रिया रोगी की श्वास क्रिया शुरू होने या नजदीक डॉक्टरी सहायता उपलब्ध होने तक जारी रखनी चाहिए। शीघ्र अति शीघ्र रोगी को नजदीकी चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध करवानी चाहिए।
इस स्कूलों ने लिया प्रशिक्षण
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड
- सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर सिरसा
- भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीर्ति नगर सिरसा
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां
- आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- आरकेपी नेहरू पार्क सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर
- आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
-राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेजाडेला कलां
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलनियां
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चतरगढ़ पट्टी सिरसा
- श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा
- आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा