फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Covid vaccine stock in the district is over

जिले में कोविड वैक्सीन का स्टॉक खत्म

Thu, 29 Apr 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Covid vaccine stock in the district is over
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग के पास वीरवार को कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया। 26 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1772 लाभार्थियों को ही वैक्सीन लगाई गई है। दोपहर बाद वैक्सीन खत्म होने से केंद्रों पर आए लाभार्थियों को वापस भेजा गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू करनी है। ऐसे में अगर वैक्सीन की डोज नहीं मिली तो अभियान रुक सकता है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए लाभार्थी खुद ही सेतु एप और कोविन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के पास पांच हजार वैक्सीन की डोज पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन किल्लत होने के कारण वैक्सीन नहीं पहुंच पाई। इस कारण दोपहर बाद वैक्सीनेशन प्रक्रिया बंद कर दी गई। दिनभर 1322 लाभार्थियों को पहली डोज और 450 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

छह लाख से अधिक लाभार्थियों को चौथे चरण में किया जाएगा शामिल
सरकार की ओर से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को एक मई से वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया गया है। जिले के छह लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। पंजीकरण के दौरान पोर्टल न चलने के कारण लाभार्थियों को परेशानी आ रही है। जबकि जिन लोगों का पंजीकरण हो चुका है उन लोगों के सेशन और वैक्सीन लगाने की तिथि नहीं आ रही। इसके कारण लोग असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। दिनभर 26 केंद्रों पर 1772 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है। शुक्रवार को वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है। इसके पश्चात प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 18 से अधिक आयु वाले युवा भी पोर्टल पर खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। - डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed