फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   covid- 19

जिले में 50 साल से अधिक उम्र के 163 मरीजों की कोरोना संक्रमण से हो चुकी मौत

Mon, 10 May 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
covid- 19
कोरोना संक्रमण के कारण 50 से अधिक आयु वाले लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जिले में 50 से अधिक आयु वाले 163 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 51 से 60 वर्ष वाले 59 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है, जोकि आयु वर्ग में सबसे अधिक है। जिले में अब कुल 232 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें 140 पुरूष है और 92 महिलाएं शामिल है। जिले में 30 से कम आयु वाले सात युवा भी कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे में 50 से अधिक आयु वाले लोगों को अधिक सतर्क होकर रहने की आवश्यकता है। जिले में सोमवार को सात कोरोना मरीजों की मौत हो गई और 438 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 20085 तक पहुंच गया है जबकि 14820 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अब 5033 मरीज सक्रिय है इनमें से 427 मरीजों को इलाज चल रहा है। इनमें से 100 मरीज सरकारी अस्पताल में तो 317 मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 22 मरीजों की हालत गंभीर है। वहीं 4007 मरीज होम आइसोलेट है। सोमवार को 490 मरीज स्वस्थ हुए है।
विज्ञापन

पांच महिलाओं सहित सात की हुई मौत
सोमवार को पांच महिलाओं व दो पुरूषों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। इनमें पन्नीवाला मोटा की 47 वर्षीय महिला, नाथूसरी कलां की 54 वर्षीय महिला, भारत नगर का 68 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा का 60 वर्षीय व्यक्ति, वैदवाला की 52 वर्षीय महिला, घोड़ावाली की 48 वर्षीय महिला, सिरसा की 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इनमें से छह मरीजों की मौत सिरसा के नागरिक अस्पताल में हुई है। सोमवार को सिरसा में 216, डबवाली में 35, ऐलनाबाद में 58, कालांवाली में 18, ओढां में 17, नाथूसरी चोपटा में 10, माधोसिघाना में 15, रानियां में 10, चौटाला में 40, बडागुढ़ा में 19 सहित कुल 438 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अब जेसीडी अस्पताल में भी मरीजों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

50 से अधिक आयु वाले लोग हो रहे अधिक प्रभावित
आयु मौतें
30 तक 7
31 से 40 तक 20
41 से 50 तक 42
51 से 60 तक 59
61 से 70 तक 44
71 से 80 तक 39
80 से अधिक 21
स्वास्थ्य विभाग के 160 कर्मी संक्रमित
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही जिले में 4007 मरीज होम आइसोलेट है। होम आइसोलेट मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण विभाग कर्मचारियों की परेशानी पहले से अधिक बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग के 20 डॉक्टरों और 35 नर्स सहित 160 स्टॉफ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जोकि होम आइसोलेट है। ऐसे में होम आइसोलेट मरीजों की जांच भी समय अनुसार नहीं हो पा रही। जिसके कारण मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सात संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है और 438 मरीज संक्रमित पाए गए है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग नियमों की पालना करें। कोरोना संक्रमित मरीजों को अब जेसीडी अस्पताल में भी शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। ऑक्सीजन की जिन मरीजों को अब आवश्यकता नहीं है उन्हीं मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है।
-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed