फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   covid- 19,corona active case,sirsa news,vacination time table

दो घंटे में दो हजार डोज में से 1949 को लगाई वैक्सीन

Tue, 27 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
covid- 19,corona active case,sirsa news,vacination time table
स्वास्थ्य विभाग के पास फतेहाबाद से पहुंची कोरोना वैक्सीन की दो हजार डोज दो घंटे में ही खत्म हो गई। कोरोना वैक्सीन केंद्रों पर डोज पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद लाभार्थियों की केंद्रों पर कतार लगनी शुरू हो गई। कई केंद्रों पर दिनभर लाभार्थी पहुंचते रहे, लेकिन कई केंद्रों पर एक, दो लाभार्थी ही वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के पास बुधवार को पांच हजार वैक्सीन की डोज पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के 15 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन की 1949 डोज लगाई गई। इनमें से 1231 लाभार्थियों को पहली डोज और 718 लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाई गई। अब विभाग के पास 51 डोज शेष हैं। जिले में अब तक कुल 1 लाख 82 हजार 777 वैक्सीन की डोज लाभार्थियों को लगाई चुकी है। इनमें से 1 लाख 47 हजार 584 लाभार्थियों को पहली डोज और 35 हजार 193 लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। बीते दो दिन कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण टीकाकरण अभियान बंद किया गया था। इसके पश्चात मंगलवार को काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। पीएचसी दादू पर एक लाभार्थी ने पहली डोज और 15 लाभार्थियों ने दूसरी डोज और इंद्रपुरी मोहल्ला में 15 लाभार्थियों ने पहली डोज और आठ लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

फतेहाबाद से पहुंची कोरोना वैक्सीन की कुछ डोज ही शेष बची है। बुधवार को पांच हजार डोज केंद्रों पर पहुंच जाएगी, जिसके पश्चात वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कई केंद्रों पर अधिक लाभार्थी पहुंचे थे। उन केंद्रों पर वैक्सीन खत्म होने के कारण लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें वापस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed