{"_id":"5fcbce238ebc3ecf9d419356","slug":"couple-dies-of-bike-rider-due-to-car-collision-sirsa-news-rtk5851868195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत
विज्ञापन
शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदारों की कुशलक्षेम पूछने आएं दंपती की वापस घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। दंपती बाइक से लौट रहे थे कि बरनाला रोड पर बिजली घर के निकट पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया और एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को दिए बयानों में शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित अमृत सरिया वाली गली निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह बिजली निगम में नौकरी करता है। उसके दो बड़े भाई परिवार सहित सरदूलगढ़ के गांव कोढ़ीवाड़ा में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर को भाई सुखदेव व भाभी राजविंद्र कौर मोटरसाइकिल पर सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल एक रिश्तेदार का कुशलक्षेम जानने के लिए आए थे। रात में दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे जबकि उनके पीछे ही वह खुद बाइक लेकर चल रहा था। बरनाला रोड स्थित बिजली घर के निकट पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक चला रहा सुखदेव सड़क पर गिर पड़ा जबकि बाइक समेत भाभी राजविंद्र गाड़ी से टकराने के बाद कार की खिड़की में फंस गई । इसके बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी और उसको घसीटता हुआ कार दौड़ा ले गया। वहीं, शोर सुनकर राहगीर जुट गए और कार चालक को पकड़ लिया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही दंपती को मृत घोषित कर दिया। कार चालक की पहचान जसविंद्र सिंह निवासी शक्ति नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।