फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Counting of votes of 14 wards will be done simultaneously on 14 tables, administration is busy in preparations

Sirsa News: 14 टेबल पर 14 वार्डों की एक साथ होगी मतगणना, तैयारी में जुटा प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes of 14 wards will be done simultaneously on 14 tables, administration is busy in preparations
सिरसा। नगर परिषद चुनाव की मतगणना 12 मार्च को स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में होगी। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चेयरमैन पद व पार्षद के लिए एक साथ सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू होगा। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि पार्षद पद के लिए 14 टेबल लगाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रत्येक टेबल पर एक वार्ड के एक-एक बूथ की ईवीएम मशीन के मतों की गणना की जाएगी। दूसरे राउंड में एक से 14 वार्डों के दूसरे बूथ की गणना होगी। उन्होंने बताया कि पार्षद पद के लिए कुल 16 राउंड में मतगणना का कार्य पूरा किया जाएगा। मतगणना के छह राउंड के बाद पार्षद पद के 14 वार्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद 11वें राउंड तक 28 वार्ड तक की मतगणना पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 29, 30, 31 और 32 वार्ड की मतगणना का कार्य 16वें राउंड तक पूरा होगा। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि चेयरमैन पद के लिए 11वें राउंड तक सभी 143 बूथ की मतगणना का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक मतदान केंद्र वार्ड नंबर तीन में छह और सबसे कम मतदान केंद्र वार्ड नंबर 23 में तीन रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना के दिन चुनावी एजेंट को सुबह सात बजे पहुंचना होगा, जबकि ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की एंट्री सुबह छह बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed