फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Council took the initiative, now the intersections will be cleaned every week

Sirsa News: परिषद ने उठाया बीड़ा, अब हर सप्ताह चौक चौराहों को किया जाएगा साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Council took the initiative, now the intersections will be cleaned every week
बेगू रोड पर नगर परिषद कर्मचारी सफाई करते हुए।
सिरसा। शहर के चौक चौराहो पर लगे शहीदों, देवताओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं को सप्ताह में एक बार साफ किया जाएगा। इसको लेकर सीएसआई जयवीर सिंह ने सभी कर्मचारियों और दरोगाओं को आदेश जारी किए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एसआई पुनिता, एसआई रवि शर्मा व अन्य स्टाफ ने मिलकर आंबेडकर चौक और वाल्मिकी चौक की सफाई करवाई।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, शाह सतनाम सिंह चौक से लेकर पेपर मिल तक पूरी तरह से रोड स्वीपिंग मशीन से छिड़काव कर सफाई करवाई गई। वहीं लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का काम किया गया।
विज्ञापन

--
पानी का छिड़काव के बाद कर रहे सफाई
अधिकारियों ने बताया कि मौसम के अनुरूप रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई से पहले पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। ताकि धूल-मिट्टी न उठे। उसके बाद सभी रोड की सफाई हो रही है और दोनों ओर पड़ी मिट्टी को उठवाया जा रहा है। इसी प्रकार नियमित रूप से मुख्य सड़कों की रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई करवाई जाती है ताकि शहर की मुख्य सड़कें पूरी तरह से साफ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------------
शहर के सभी चौकों की प्रतिमाओं की सप्ताह में एक बार जरूर सफाई होगी। इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। अपने शहीदों, महापुरुषों और देवताओं के नाम पर बने चौकों को साफ करना हमारा कर्तव्य बनता है।

-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed