फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona test kit thrown in open, garbage picker said I will sell it in junk

खुले में फेंकी कोरोना जांच किट, कूड़ा बीनने वाला बोला इसे कबाड़ में बेचूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona test kit thrown in open, garbage picker said I will sell it in junk
अस्पताल प्रशासन द्वारा खुले में डाली गई कोरोना जांच किट को उठाता व्यक्ति - फोटो : Sirsa
सिरसा। नागरिक अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना जांच के लिए सैंपल किट को जांच के बाद नष्ट करने की बजाय अस्पताल प्रशासन ने खुले में फेंक दिया। कूड़ा बीनने वाला एकत्र करने आ गया। पूछने पर कूड़ा बीनने वाला बोला कि इस प्लास्टिक को कबाड़ में बेचूंगा। उसने बताया कि वह पहले भी कई बार उठाकर ले जा चुका है। नियम के अनुसार कोरोना किट को इस्तेमाल में लाए जाने के बाद उसे नष्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे है। लेकिन नागरिक अस्पताल प्रशासन ही स्वयं ही नियमों का उल्लंघन करता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के सैंपल ले उसे एक किट में डाल दिया जाता है और लैब में जांच के लिए भेज दिया जाता है। लैब में जांच होने के बाद किट को बायो वेस्ट में डाल दिया जाता है और उसे नष्ट किया जाता है। लेकिन शुक्रवार को कोरोना जांच की सैकड़ों किट बायोवेस्ट में डालने की बजाए उसे खुले में फेंक दिया गया। जिसे एक कूड़ा बिनने वाला व्यक्ति थैले में डाल ले जाता हुआ पाया गया। इस मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को मिली तो वे तुरंत हरकत में आए और मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कूड़ा बीनने वाला व्यक्ति किटों को छोड़ मौके से फरार हो गया। जबकि इन किटों से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा सबसे अधिक रहता है।
विज्ञापन

स्टाफ कर्मी बोले : लिफाफा फटने के कारण गिरी है किटें
मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर अस्पताल के स्टाफ सदस्य पहुंच गए। स्टाफ सदस्यों ने सफाई देते हुए कहा कि ठेकेदार की गाड़ी आई थी लिफाफा फटने के कारण वह किट बायोवेस्ट की गाड़ी से नीचे गिर गई। इसके लिए अलग से कमरा भी बनाया गया है। जिसमें बायोवेस्ट डाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोवेस्ट के कमरे के पीछे से भी कूड़ा बीनने वाले उठाते हैं सामान
अस्पताल की ओर से बायोवेस्ट डालने के लिए अलग से कमरा बनाया गया है और पीछे की तरफ रोड लगता है। लेकिन यहां का गेट खुला होने के कारण कूड़ा बिनने वाले लोग भी यहां से बायोवेस्ट उठाकर ले जाते है और कबाड़ में बेचते है। जिसके कारण बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है। कूड़ा बिनने वालों को रोकने के लिए विभाग की ओर से कोई भी कर्मचारी वहां तैनात नहीं किया गया।

मामले की करेंगे जांच
कोरोना जांच किट और बचे हुए अवशेषों को डालने के लिए अलग से कमरा बनाया गया है और लॉक लगाया जाता है। किट बाहर डाली गई है तो मामले की जांच की जाएगी।
-डॉ. रोहताश कुमार, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा
कोरोना की जांच किट को लैब में भेजा जाता है। जिन लोगों के सैंपल फेल आते हुए उन किटों को बायोवेस्ट में डाला जाता है। आटो क्लेव से सभी किटों को साफ किया जाता है। जिनसे फिर कोरोना फैलने का खतरा नहीं रहता।
-डॉ. संदीप गुप्ता, चिकित्सक अधीक्षक, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed