{"_id":"6085a1158ebc3e246510def4","slug":"corona-sirsa-news-vacination-time-table-sirsa-news-rtk6059876173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन का स्टाक खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन का स्टाक खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन की किल्लत होने के कारण अब फिर से जिले में कोरोना वैक्सीन का स्टाक खत्म हो चुका है। विभाग की ओर से तीन दिन पहले 40 हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डिमांड मुख्यालय से की गई थी, लेकिन इसके बाद भी वैक्सीन की सप्लाई नहीं मिल पाई। जबकि मुख्यालय की ओर से तीन दिन पश्चात 28 अप्रैल तक वैक्सीन की सप्लाई आने की उम्मीद की जा रही है। वैक्सीन का स्टाक खत्म होने के कारण विभाग ने टीकाकरण अभियान बंद कर दिया है।
दूसरी तरफ ऑक्सीजन की खपत बढ़ने के कारण अब ऑक्सीजन की सप्लाई आने के बाद केवल एक दिन ही गुजारा हो पा रहा है। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में हर रोज अढ़ाई टन ऑक्सीजन की खपत हो रही है। जबकि एजेंसियों की ओर से टैंकर में तीन टन तक की सप्लाई सिरसा पहुंचाई जा रही है। हालांकि ऑक्सीजन की निजी और सरकारी अस्पतालों में अधिकारियों की देखरेख में हो रही है। ताकि कोई भी बिचोलियां ऑक्सीजन की जमाखोरी व ब्लैक न कर सके। हर रोज 250 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर अस्पतालों में पहुंचाए जा रहे हैं।
रविवार को 1337 लाभार्थियों को लगी कोरोना वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज 34 स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को केवल 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर ही लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। दिनभर 1337 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें से 759 लाभार्थियों ने प्रथम व 578 लाभार्थियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। विभाग की ओर से अब तक 180173 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 146153 लाभार्थियों ने पहली तो 34020 लाभार्थियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
28 अप्रैल तक वैक्सीन आने की उम्मीद
मुख्यालय से 40 हजार वैक्सीन का स्टाक दिए जाने की मांग की गई है। रविवार तक वैक्सीन का स्टाक नहीं मिला। वैक्सीन की किल्लत होने के कारण स्टाक नहीं मिल पाया है। इसके कारण टीकाकरण अभियान बंद किया गया है।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा