{"_id":"6084574d8ebc3ea80a0b3052","slug":"corona-sirsa-news-oxygen-sirsa-news-rtk6058687161","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने ऑक्सीजन गैस प्लांट और अस्पतालों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने ऑक्सीजन गैस प्लांट और अस्पतालों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ज्वाला गैस प्लांट का उपायुक्त ने शनिवार को निरीक्षण किया और प्लांट के गैस स्टोर को भी चेक किया। उन्होंने प्लांट मालिकों से जीवन रक्षक ऑक्सीजन गैस के उत्पादन व सप्लाई की स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। तत्पश्चात उपायुक्त ने शाह सतनामजी स्पेशलिटी अस्पताल व संजीवनी अस्पताल का भी निरीक्षण किया और कोरोना संक्रमितों के उपचार प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम जयवीर यादव, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. विरेश भूषण, सीनियर ड्रग्स कंट्रोलर एनके गोयल, ड्रग्स कंट्रोलर रमेश धनीवाल मौजूद थे। उपायुक्त ने प्लांट मालिकों से कहा कि ऑक्सीजन गैस की सप्लाई निर्बाध रुप से की जाए ताकि मरीजों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में ऑक्सीजन गैस की कालाबाजारी या जमाखोरी किसी भी कीमत पर न होने दें, इसके लिए कड़ी निगरानी रखें और कालाबाजारी या जमाखोरी की गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि जिला के अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता है तथा लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिलावासियों से कहा है कि जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए जिला के प्रत्येक व्यक्ति का पूर्ण सहयोग जरूरी है तभी हम संक्रमण फैलाव पर काबू पा सकते हैं।