फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona's third wave: State monitoring team will reach civil hospital to check preparedness

कोरोना की तीसरी लहर : नागरिक अस्पताल में तैयारियों की जांच करने पहुंचेगी स्टेट मानिटरिंग टीम

Wed, 09 Jun 2021 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Corona's third wave: State monitoring team will reach civil hospital to check preparedness
सिरसा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए स्टेट मानिटरिंग टीम जल्द ही सिरसा के नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचेगी। इस दौरान टीम जिले में वेंटिलेटर, बेड, स्टाफ और हर प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी उपकरणों, स्टाफ और अन्य सभी प्रकार की कमियों की लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके बाद मुख्यालय से इनकी मांग की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। विभाग की ओर से इसकी तैयारी और बच्चों की सैंपलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। स्टेट मानिटरिंग टीम डिप्टी डायरेक्टर की अगुवाई में सिरसा पहुंचेगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल में संक्रमित बच्चों के लिए निकू वार्ड में अलग से बेड आरक्षित किए हैं। इसके साथ ही पीडियाट्रिक वार्ड बनाया गया है, जिसमें 25 बेस लगाए गए हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों से भी आवेदन मांगे गए हैं जो कोविड के दौरान बच्चों के उपचार में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। विभाग की ओर से इमरजेंसी वार्ड में अलग से ट्रायज वार्ड बनाया जाएगा, जहां दो बेड होंगे। यहां पहले संक्रमित बच्चों की जांच होगी, उसी के अनुसार बच्चे को एडमिट अथवा रेफर किया जाएगा। इसके अलावा मानीटरिंग टीम जिले में उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों, स्टाफ आदि की जानकारी लेगी।
विज्ञापन

स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों को लगेगी वैक्सीन
कोरोना संक्रमण रुकने के बाद अगर सरकार स्कूलों को खोलने की अनुमति देती है तो उससे पहले स्कूलों के टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी, ताकि छोटे बच्चे संक्रमण के प्रभाव में न आए। अभी छोटे बच्चों के लिए वैक्सीन के ट्रायल नहीं हुए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों के स्टाफ को भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। जो स्कूल प्रबंधन आदेशों की अवहेलना करेगा, उनके खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जा सकता है। इसके लिए विभाग की ओर से शिक्षा विभाग अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में स्टेट मानीटरिंग टीम जल्द सिरसा का दौरा करेगी। बच्चों के स्कूल खुलने से पहले स्कूलों के टीचिंग-नॉन टीचिंग स्टाफ को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जाएगा। - डॉ. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed