फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona patients have recovered, but the department is still waiting for their genome sequencing report

कोरोना मरीज हो चुके ठीक, पर विभाग को अभी भी उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona patients have recovered, but the department is still waiting for their genome sequencing report
कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए महिला लाभार्थी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले के जिन लोगों को कोरोना पॉजिटिव था, उनमें से 8 लोगों के सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेसिंग यानी ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजे थे। लेकिन उसका रिजल्ट अभी तक भी नहीं आया है। जबकि वे सभी कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। अभी तक विभाग रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं बिजली मंत्री के निजी सचिव और उनके पिता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करके सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। वीरवार को भी करीब 25 सैंपल लिए गए हैं। वीरवार को एक भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में एक्टिव केस की संख्या अब केवल दो रह गई है क्योंकि एक कोरोना संक्रमित ठीक हो गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण पर कंट्रोल में है। इस समय दो कोरोना संक्रमित केस हैं, जिनमें से एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है जबकि को होम आइसोशन में रखा गया है। बुधवार को बिजली मंत्री के निजी सचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेना शुरू कर दिया है। वीरवार को बड़ागुढ़ा टीम ने जाकर सैंपल एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को मुआवजा : सरकार ने भेजी 334 लोगों की सूची, वैरिफाई कर रहे अधिकारी
सरकार ने फैसला किया है कि कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में सरकार ने स्वास्थ्य विभाग सिरसा के अधिकारियों को 334 लोगों की सूची भेजी है। अब विभाग के अधिकारी इस सूची को वैरीफाई करने में जुट गए हैं। बता दें कि जिले में कोरोना से 509 लोगों की मौत हुई है। अब विभाग रिकॉर्ड से मिलान कर रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने बताया कि सरकार की ओर से आई सूची से मिलान कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। ताकि संक्रमण का पता लगाया जा सके। जिन लोगों के ओमिक्रॉन की जांच के लिए सैंपल लेकर भेजे थे, उनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, इंतजार कर रहे हैं।
-डॉ. हरसिमरण सिंह, नोडल ऑफिसर, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed