{"_id":"5f4e911c8ebc3e543739267d","slug":"corona-infected-old-man-dead-found-43-new-positive-sirsa-news-rtk5715570130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 43 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 43 नए पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बीते चार दिनों में आठ संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। मंगलवार को भी एक शहर के जंडी वाली गली का रहने वाले संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में अभी तक 20 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 43 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दाह संस्कार के लिए कोरोना संक्रमित का शव लेकर आई एंबुलेंस को शिवपुरी के मैनेजर ने रोक लिया और करीब आधे घंटे के बाद शिवपुरी को सैनिटाइज करने के बाद शव लेकर एंबुलेंस को अंदर जाने दिया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मिले संक्रमितों में 10 डबवाली, 3 डीसी कॉलोनी, 5 भादरा बाजार, एक कालांवाली, दो वार्ड नंबर 9 ऐलनाबाद, एक गुरु नानक नगर, एक एमआईटीसी कॉलोनी, एक कीर्तिनगर, एक सब्जी मंडी, दो अग्रसेन कॉलोनी, एक परमार्थ कॉलोनी, एक एमसी कॉलोनी, एक गांधी कॉलोनी, एक खाजाखेड़ा, एक डीसी कॉलोनी, एक हिसार रोड सिरसा, तीन हुडा, एक गांव संतनगर, एक जनता भवन रोड सिरसा, एक एफ ब्लॉक, एक बी ब्लॉक, एक कंगनपुर रोड, एक हेबुआना और एक कुताबढ़ से संक्रमित पाए गए हैं।
बता दें कि अब तक जिले में 45216 लोगों के सैंपल भरे गए हैं, जिनमें से 1473 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 42753 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलेभर में एक्टिव केसों की संख्या 565 है, जिनमें से 262 होम क्वारंटीन हैं और 303 अस्पताल में दाखिल हैं। वहीं मंगलवार को आई रिपोर्ट में 26 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब तक 888 लोग ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं, जबकि 840 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जिले में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शिवपुरी को सैनिटाइज करने के बाद हो सका संक्रमित का अंतिम संस्कार
जिले में कोरोना के कारण शहर की जंडी वाली गली में रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। बीती 26 अगस्त को खैरपुर के रहने वाले व्यक्ति को बुखार जुकाम हो गया था। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया, जहां जांच में पता लगा कि उक्त व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। जिसके बाद उसका सिविल अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया। लेकिन किडनी की समस्या होने के कारण संक्रमित को विभाग ने अग्रोहा रेफर कर दिया। जहां उसकी मंगलवार को मौत हो गई। मौत के बाद सिरसा स्वास्थ्य विभाग ने शव के लिए एंबुलेंस भेजी जो करीब एक बजे शव लेकर सिरसा पहुंची। जैसे ही एंबुलेंस शिवपुरी के अंदर जाने लगी, तभी अंदर से शिवपुरी मैनेजर चेतन शर्मा और कुछ अन्य लोग वहां पर आए और एंबुलेंस को रोक दिया। एंबुलेंस चालक ने जब पूछा कि उसे क्यों रोका गया है, वह कोरोना संक्रमित का शव लेकर आया है। मैनेजर ने कहा कि पहले शिवपुरी को सैनिटाइज करवाओ उसके बाद ही वह शव को ले जाने देंगे। चालक ने कहा कि उसके पास किसी अधिकारी का नंबर नहीं है, अगर ऐसी कोई बात थी तो वह प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग को कहते कि सैनिटाइज होने के बाद ही शव को लाने दिया जाएगा। लेकिन चेतन शर्मा ने आधे घंटे तक एंबुलेंस को बाहर ही रोके रखा और कहा कि जब तक सैनिटाइज नहीं हो जाता तब तक वह अंदर नहीं जा सकते। वहीं इस मौके पर मृतक के परिजन भी मैनेजर से गुहार लगाते रहे कि शव पहले ही दो बार सैनिटाइज होकर आया है। अंतिम संस्कार होने के बाद वह प्रशासन को फोन कर सैनिटाइज करवा देंगे, लेकिन शिवपुरी के कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी। जिस पर एंबुलेंस चालक ने डॉ. आरके दहिया को इस बारे में सूचना दी। तो उन्होंने मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भेजा, जिसने पहले सैनिटाइज किया उसके बाद एंबुलेंस को अंदर भेजा। वहीं इस बात को लेकर कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों में रोष है कि इतनी बड़ी घटना के बाद उन्हें इस तरह घंटों बाहर सड़क पर इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह शव को करीब तीन बार अच्छे से सैनिटाइज करते हैं उसके बाद ही वह शव को एंबुलेंस में रखा जाता है। एंबुलेंस चालक के अनुसार करीब आधे घंटे तक उनके साथ बहस बाजी की, उसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया।
कोट
हर बार अंतिम संस्कार से पहले हमें ही सैनिटाइज करवाना पड़ता है। खुद की सुरक्षा के लिए हमने एंबुलेंस के जाने से पहले शिवपुरी सैनिटाइज करने की मांग की। जिस कारण एंबुलेंस को रोका गया। अगर पहले सैनिटाइज नहीं होगा तो हम अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे।
-चेतन शर्मा, मैनेजर, शिवपुरी, सिरसा।
कोट
जिले में मंगलवार को एक संक्रमित की मौत हो गई है। संक्रमितों की मौत का आंकड़ा अब 20 तक पहुंच गया है। वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या भी 43 बढ़ी है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या अब 1473 हो गई है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।