फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Construction of drinking water tank in Government Girls High School

Sirsa News: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में पेयजल टंकी का निर्माण करवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Construction of drinking water tank in Government Girls High School
कागदाना राजकीय स्कूल में पानी की टंका का श्री गणेश करते हुए ग्रामीण व प्रचायत सदस्य।
चोपटा। ग्राम पंचायत कागदाना में गांव के समाजसेवियों व पंचायत के सहयोग से स्कूल में बच्चों को शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 3500 लीटर क्षमता वाली टंकी का निर्माण करवाया गया है। वहीं स्कूल में बच्चों के खेल मैदान में शेड, 90 मीटर की चहारदीवारी और मनरेगा योजना के अंतर्गत सफाई कार्य भी संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इसी कड़ी में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कागदाना में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय विकास समिति के आग्रह पर समाजसेवी डॉ. धर्मपाल गढ़वाल ने अपनी माता स्व. चंदो देवी की पुण्य स्मृति में एक नया वाटर कूलर विद्यालय को भेंट किया। वहीं, युवा संगठन कागदाना के सदस्यों ने एक वाटर आरओ प्यूरिफायर और दो पंखे भेंट किए।
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कागदाना के विजय सिंह ने बैंक की ओर से एसबीआई सेवा के तहत एक वाटर कूलर और दस पंखे विद्यालय को समर्पित किए। विद्यालय डीडीओ ओमप्रकाश ने बताया कि हाल ही में कक्षा 10 उत्तीर्ण दो छात्राओं का जेएनवीएस ओढ़ां में कक्षा 11 में चयन हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। विद्यालय के इंचार्ज सुनील बेनीवाल ने इसी प्रकार के सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एसएमसी प्रधान दुर्गा देवी, मांगेराम बेनीवाल, राजेंद्र बेनीवाल, केहर सिंह बेनीवाल, राकेश शर्मा, संजीव सिंवर सुरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, सुनील कुमार, अजय नेहरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed