फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congressmen should work unitedly: Christopher

कांग्रेसी एकजुट हो कार्य करें : क्रिस्टोफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congressmen should work unitedly: Christopher
बैठक में एआईसीसी के पर्यवेक्षक क्रिस्टोफर तिलक और कांग्रेसी नेता शमशेर सिंह गोगी , विधायक भरत स
चोपटा। नाथूसरी चोपटा स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के सृजन संगठन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एआईसीसी के पर्यवेक्षक क्रिस्टोफर तिलक और कांग्रेसी नेता शमशेर सिंह गोगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पर्यवेक्षक क्रिस्टोफर तिलक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए वह कार्यकर्ताओं की राय लेने आए हैं। यह फैसला कार्यकर्ताओं की राय पर आधारित होगा, ताकि जिलाध्यक्ष ऐसा हो, जो संगठन को मजबूती दे सके।
विज्ञापन


बैठक में एक-एक कार्यकर्ता ने पर्यवेक्षक से मुलाकात कर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, चेयरमैन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी राय ली जा रही है। यह पद पूरी तरह से पावरफुल और संगठन में अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष ऐसा हो, जो संगठन को मजबूती दे, उन्होंने कहा कि सक्रिय और जमीनी स्तर पर जुड़ा कार्यकर्ता ही जिलाध्यक्ष बनेगा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि महिला, पिछड़ा वर्ग (बीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) के कार्यकर्ताओं को संगठन में विशेष भागीदारी दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि 30 जून तक सभी हलकों में बैठकें की जाएगी और उसके बाद रिपोर्ट एआईसीसी को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कभी भी नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल, सरपंच संतोष बेनीवाल व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों भी पहुंचे। बैठक में नंदलाल बैनीवाल, लादूराम पूनिया, सुमित बैनीवाल, पूर्व चेयरमैन रणवीर बैनीवाल, चेयरमैन राम सिंह सोलंकी, मोहित शर्मा, अजय भांभू, पूर्व सरपंच हरिराम सहारण, बलराम सहारण, अशोक कुमार, भूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed