फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress will oppose CM's visit: MLA Keharwala

मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध करेगी कांग्रेस : विधायक केहरवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress will oppose CM's visit: MLA Keharwala
सीएम दौरे को लेकर बैठक करते कांग्रेस कार्यकर्ता। विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला कांग्रेस भवन में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शहर की दुर्दशा को लेकर चिंता प्रकट की गई। 18 सितंबर को मुख्यमंत्री के सिरसा दौरे को लेकर विरोध की रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन

बैठक में कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि शासन व प्रशासन की उपेक्षा के चलते शहर के हालात काफी बदतर हो चुके हैं। सारे शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। आए दिन लोग इन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। एक डॉ. रूमी सिंगला की इन गड्ढों ने बलि ले ली। स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से रात के समय में सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक सिस्टम पटरी से उतर चुका है। वाहनों की पार्किंग के लिए एक अदद जगह तक शहर में नहीं है। युवाओं की चिट्टे के कारण मौत हो चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम के सिरसा दौरे के दौरान इन तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। इस मौके पर विधायक शीशपाल केहरवाला, राजकुमार शर्मा, आनंद बियाणी, सुभाष जोधपुरिया, उर्मिल भारद्वाज, लादूराम पूलिया, मोहित शर्मा, तिलक चंदेल, कुलवंत कौर गुड्डी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed