फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress seals the name of Pawan Bainiwal, Abhay will file nomination today

कांग्रेस ने पवन बैनीवाल के नाम पर लगाई मुहर, अभय आज दाखिल करेंगे नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress seals the name of Pawan Bainiwal, Abhay will file nomination today
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव की बिसात बिछ चुकी है। तीनों मुख्य दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जहां एक ओर वीरवार को भाजपा-जजपा के साझे प्रत्याशी गोबिंद कांडा ने नामांकन दर्ज कर दिया है वहीं दूसरी ओर इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन अपना नामांकन दर्ज करेंगे। कांग्रेस ने भी हाल ही में भाजपा छोड़कर पार्टी में आए पवन बैनीवाल के नाम पर मोहर लगा दी है और उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया। पवन बैनीवाल भी शुक्रवार को नामांकन दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। इससे एक दिन पहले भाजपा ने गोबिंद कांडा को अपना उम्मीदवार चुना तो वहीं दूसरी ओर शाम के समय कांग्रेस ने भी पत्ते खोल दिए और पवन बैनीवाल को प्रत्याशी बनाने का फैसला कर दिया। इनेलो ने सबसे पहले अपना उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को बना दिया था। शुक्रवार को कांग्रेस से पवन बैनीवाल और इनेलो से अभय सिंह चौटाला अपना नामांकन दर्ज करेंगे। पवन बैनीवाल के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला के पहुंचने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

इस बार एक ही मुख्य मुद्दा : तीन कृषि कानून
इस उपचुनाव में मुख्य रूप से एक ही मुद्दा गर्म है। ना तो क्षेत्र के विकास की बात हो रही है और ना ही समस्याओं की। केवल तीन कृषि कानून एकमात्र मुद्दा चर्चा में है। ऐलनाबाद से विधायक रहे अभय सिंह चौटाला ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ त्यागपत्र दिया था और अब फिर मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश में है। पवन बैनीवाल पहले ही कह चुके हैं कि उन्होंने किसानों के हितों को देखते हुए ये कदम उठाया है। इसके अलावा भाजपा तीन कृषि कानूनों को मुद्दा मानती ही नहीं। भाजपा का कहना है कि गुमराह किया जा रहा है और मुद्दे की आड़ में राजनीति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रशासन ने दिए निर्देश
वीरवार को किसानों की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन और काले झंडे की घटना को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि नामांकन के आखिरी दिन किसी भी प्रकार की कमी ना रहे। सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा किस नामांकन दर्ज करने आने वालों को किसी भी प्रकार की परेेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed