फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Concerns were raised over the increasing number of stray dogs and efforts were made to prevent them.

Sirsa News: आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से समस्या पर चिंता जताई, बचाव के लिए किया मंथन

Wed, 07 Jan 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 07 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Concerns were raised over the increasing number of stray dogs and efforts were made to prevent them.
सिरसा। नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई की ओर से आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को विषय से संबंधित एक प्रभावशाली डॉक्यूमेंटरी दिखाई गई, जिसमें समाज में बढ़ती इस समस्या के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पूनम मिगलानी ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या आज एक गंभीर सामाजिक विषय बन चुकी है। इससे न केवल जन-सुरक्षा प्रभावित होती है बल्कि पशु कल्याण से जुड़े मानवीय मूल्यों पर भी सवाल खड़े होते हैं। इस समस्या का समाधान कानून सम्मत और मानवीय तरीकों से ही संभव है, जिसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन




कानूनी प्रावधान व समस्या के कारणों पर चर्चा
एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी मीनू वर्मा ने विषय की भूमिका प्रस्तुत करते हुए बताया कि आवारा कुत्तों के संरक्षण एवं नियंत्रण के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुछ दिशा-निर्देश और प्रावधान तय किए गए हैं। डॉक्यूमेंटरी में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या, कुत्तों के काटने की घटनाएं, बच्चों व बुजुर्गों पर इसके दुष्प्रभाव तथा रेबिज जैसी घातक बीमारियों के खतरे को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। इसके साथ ही पालतू पशुओं का परित्याग, नसबंदी की कमी और कचरा प्रबंधन की अनदेखी को समस्या के प्रमुख कारणों के रूप में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा उपायों की दी जानकारी :
कार्यक्रम के दौरान आवारा कुत्तों से सुरक्षित रहने के व्यावहारिक उपायों पर भी प्रकाश डाला गया, जैसे- कुत्तों को न छेड़ना, अचानक दौड़ने से बचना, बच्चों को जागरूक करना और काटने की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना। स्वयंसेवकों ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सुरक्षा, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार और सह-अस्तित्व का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed