{"_id":"68dc0a87622a7cd792056e10","slug":"complaint-lodged-with-sp-for-threatening-over-phone-by-posing-as-a-fake-sho-sirsa-news-c-128-1-svns1027-145183-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नकली थानेदार बनकर फोन पर धमकाने पर एसपी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नकली थानेदार बनकर फोन पर धमकाने पर एसपी को दी शिकायत
विज्ञापन
सिरसा। एसपी को शिकायत देने के बाहर आते हुए शिकायतकर्ता। शिकायतकर्ता
सिरसा। नकली थानेदार बनकर धमकाने के आरोप में गांव चामल निवासी किशन सिंह ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. मंयक गुप्ता को मंगलवार को शिकायत दी। एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। एसपी को दी शिकायत में किशन सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव के मनरेगा मेट के खिलाफ शिकायत दी हुई है, जिसकी विभागीय जांच चल रही है।
शिकायत करने के बाद उसे बार-बार धमकाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 सितंबर की शाम 7 बजे के आसपास एक व्यक्ति ने खुद को राजेंद्र थानेदार बताते हुए उसके मोबाइल पर फोन किया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपने जो मनरेगा का काम बंद करवा रखा है, हम लेबर वालों को बोलकर आप के खिलाफ पर्चा दर्ज करवाएंगे और कई तरह की धमकियां दी।
उसने कहा कि आपने सारे मजूदरों को घर बैठा रखा है और काम भी नहीं करवा रहे हैं और जो तुम अपना ऑटो चलाते हो उसको भी बंद करवा देंगे। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे 29 सितंबर को सदर थाने में आने के लिए कहा। किशन सिंह ने बताया कि जब उसने पूछा कि आप कौन बोल रहे तो उसने कहा कि वह सदर थाने से राजेंद्र सिंह थानेदार बोल रहा है।
विज्ञापन
जब सदर थाने में जाकर पता किया तो वहां राजेंद्र कुमार के नाम से कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं था। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई कि उसे आरोपियों से जान-माल का भी खतरा है और वे उसे कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए।