{"_id":"68769628f0cc59832202558d","slug":"committee-formed-for-admission-in-distance-education-centre-sirsa-news-c-128-1-svns1027-140881-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दूरवर्ती शिक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दूरवर्ती शिक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए बनाई कमेटी
विज्ञापन
सिरसा। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार ने दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के लिए राजकीय महिला कॉलेज को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही अब जुलाई-अगस्त 2025 से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में संचालित होगा। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से जिले में युवाओं को फायदा मिलेगा। वह डिग्री ओर डिप्लोमा कोर्स कर सकेंगे।
मौजूदा समय में जिन पाठ्यक्रमों को स्वीकृति मिली है, वे आज के युवाओं के लिए रोजगारपरक हैं। कॉलेज के प्राचार्य व समन्यव्यक डाॅ. सज्जन सेलवाल ने बताया कि विवि ने दूरवर्ती शिक्षा केंद्र के लिए डेटा साइंस, एआई, साइबर सिक्योरिटी, फाइनेंशियल मार्केट जैसे उभरते कोर्स शामिल हैं। डिग्री और डिप्लोमा दोनों कोर्सों का छात्रों को फायदा मिलेगा।
इसके साथ ही जिले में शैक्षणिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा और युवा अपने पसंदीदा कोर्स को रोजगार के साथ-साथ कर पाएगा। इस दौरान प्राचार्य ने डाॅ. प्रदीप कुमार को कोऑर्डिनेटर, संदीप कुमार को डिप्टी कोऑर्डिनेटर और अंकुश मेहता को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल डॉ. सज्जन सेलवाल ने बताया कि यह केंद्र न केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करेगा, बल्कि नियमित मार्गदर्शन, संपर्क कक्षाएं और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को उनके चुने हुए क्षेत्र में सशक्त बनाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक छात्र व अभिभावक सरकारी महिला कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए विशेष रूप से मोबाइल नंबर 8930134134। कॉलेज प्रबंधन ने जारी किया है।
इस विषयों को मिली स्वीकृति
1. मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए)
2. मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम)
3. बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए)
4. बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम)
5. डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन
6. डिप्लोमा इन डेटा साइंस
7. डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
8. डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी
9. डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स
10. डिप्लोमा इन सप्लाई चेन एनालिटिक्स
11. डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मार्केट
12. डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस
13. डिप्लोमा इन सॉलिड हेजार्डस वेस्ट मैनेजमेंट