फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   commissioner inspected tehsil

Sirsa News: नाथूसरी चोपटा तहसील में आयुक्त गीता भारती ने किया निरीक्षण

Wed, 30 Sep 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
commissioner inspected tehsil
तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते आयुक्त गीता भारती।
इंतकाल और रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी ली
विज्ञापन

फोटो 44


संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती ने बुधवार को नाथूसरी चोपटा की तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील में इंतकाल और रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों के बारे में तहसीलदार रविंद्र कुमार मलिक से जानकारी ली।
आयुक्त ने अधिकारियों को फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से रखने के आदेश दिए। उन्होंने रजिस्टर और फाइलों की पेज नंबरिंग करने को भी कहा। साथ ही, कैशबुक को लगातार अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आयुक्त ने यह भी कहा कि आम जनता के कार्यों को बिना किसी देरी के एक निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इससे किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने तहसील परिसरों और सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी
हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती ने बताया कि कार्यालय का निरीक्षण किया गया है। इस मौके पर तहसीलदार रविंद्र सिंह मलिक मौजूद रहे। पटवारी एसोसिएशन के जिला प्रधान दलबीर बिसू भी उपस्थित थे। चोपटा खंड के प्रधान संजय रोज और पूर्व सरपंच लादूराम पूनिया भी इस अवसर पर मौजूद रहे। समाजसेवी रघुबीर सिंह कड़वासरा भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed