Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Coalition government should give adequate compensation for crop destroyed naturally: Tanwar
{"_id":"621bb7b2c05a866629534d90","slug":"coalition-government-should-give-adequate-compensation-for-crop-destroyed-naturally-tanwar-sirsa-news-hsr6254265121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक तौर पर नष्ट हुई फसल का पर्याप्त मुआवजा दे गठबंधन सरकार : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक तौर पर नष्ट हुई फसल का पर्याप्त मुआवजा दे गठबंधन सरकार : तंवर
ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेते पूर्व सांसद अशोक तंवर।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
सिरसा। पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पिछले दो दिनों के दौरान जिलेभर में हुई ओलावृष्टि, बारिश व तेज हवाओं के कारण जिन किसानों का फसल उत्पादन प्रभावित हुआ है, उन्हें सरकार की ओर से स्पेशल गिरदावरी करवाकर पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए। तंवर ने रविवार को जिले के गांव हांडी खेड़ा, दड़बी, सिकंदरपुर सहित अन्य ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन
किसानों से बातचीत करते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा गठबंधन सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। जिसने केवल किसान हितों की बातें की हैं मगर धरातल पर उनके हितों के लिए कोई कदम नहीं उठाया। डॉ. तंवर ने कहा कि ओलावृष्टि के प्रभाव से न केवल गेहूं, सरसों बल्कि आलू व अन्य सब्जियों का उत्पादन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पूर्व सांसद ने कहा कि पिछले समय में भी प्राकृतिक तौर पर खराब हुई फसल का अभी तक प्रदेश की गठबंधन सरकार की ओर से किसी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं दिया गया जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से चरमराई हुई है। डॉ. तंवर ने कहा कि पहले बिजाई के लिए किसानों को डीएपी के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर शोषण का सामना करना पड़ा और अब किसी तरह से जब गेहूं व सरसों को तैयार किया तो प्राकृतिक आपदा के चलते उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में जिले और प्रदेशभर के प्रभावित किसान गठबंधन सरकार से पर्याप्त मुआवजे की आस रखे हुए हैं। मगर प्रदेश सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। डॉ. तंवर ने कहा कि स्वयं को किसान हितैषी कहलाने वाली सरकार को चाहिए कि वह पूरी गंभीरता से किसानों के दर्द को समझे और अविलंब स्पेशल गिरदावरी करवाकर उन्हें पर्याप्त मुआवजा प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।