फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM will inaugurate 11 Amrit Sarovar and four projects of Electricity Corporation in Sirsa.

Sirsa News: सिरसा में 11 अमृत सरोवर व बिजली निगम की चार परियोजनाओं को उद्घाटन करेंगे सीएम

Tue, 23 Jan 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate 11 Amrit Sarovar and four projects of Electricity Corporation in Sirsa.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 जनवरी को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 66 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि बिजली वितरण निगम की 33 करोड़ 77 लाख की लागत की चार परियोजनाओं का उद्घाटन तथा सिंचाई विभाग व मार्केटिंग बोर्ड की 24 करोड़ 79 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सात करोड़ तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित 11 अमृत सरोवर का भी लोकार्पण करेंगे।






इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

बिजली से जुड़ी परियोजनाएं -

1 - गांव गोरीवाला में 6 करोड़ 40 लाख 15 हजार रुपये की लागत से निर्मित 33केवी सब स्टेशन।

2- सेक्टर 20 में 4 करोड़ 66 लाख 43 हजार रुपये की लागत से निर्मित 33 केवी सब स्टेशन।

3- गांव फतेहपुर नियामत खां में 9 करोड़ 23 लाख 68 हजार रुपये की लागत से निर्मित 33 केवी सब स्टेशन ।

4 - गांव जमाल में 13 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से 132/33 केवी पावर ट्रांसफार्मर के साथ 132 केवी एआईएस।



----------------------

इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

सीएम 24 करोड़ 79 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें 4 करोड़ 50 लाख रुपये से हिसार घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन के लिए शेरांवाली पैरलल चैनल, दक्षिणी घग्गर नहर और घग्गर बांध निकास मार्ग का निर्माण कार्य, 8 करोड़ 78 लाख की लागत से आरडी 65000-116596 टेल से डबवाली डिस्टीब्यूट्री की रीमॉडलिंग, 4 करोड़ 97 लाख 35 हजार रुपये की लागत से आरडी 0-57300 टेल से जंडवाला डिस्टीब्यूट्री की रीमॉडलिंग, एक करोड़ 10 लाख की लागत से धोतड़ से खारियां तक सड़क के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा एक करोड़ 13 लाख रुपये से साहूवाला से शुगर मिल पन्नीवाला मोटा तक सड़क की मरम्मत, एक करोड़ 5 लाख रुपये से फतेहपुरिया से मेहना खेड़ा तक सड़क का पुनर्निर्माण, एक करोड़ 74 लाख की लागत से जोधपुरिया से धोतड़ तक सड़क की मरम्मत व एक करोड़ 49 लाख की लागत से ऐलनाबाद में अनाज मंडी, सब्जी मंडी और लक्कड़ मंडी में चारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन






इन अमृत सरोवर का होगा लोकार्पण

गांव देसूजोधा में अनाजमंडी के पास 48 लाख 54 हजार रुपये से बना अमृत सरोवर।

गांव कालूआना में बूस्टिंग स्टेशन के पास एक करोड़ 65 लाख 77 हजार रुपये से बना अमृत सरोवर।

गांव मुन्नावाली में राजकीय स्कूल के पीछे 78 लाख 27 हजार रुपये से बना अमृत सरोवर।

गांव फुल्लो में 49 लाख 11 हजार रुपये से बना अमृत सरोवर।

गांव हारणी खुर्द में 41 लाख 60 हजार रुपये से बना अमृत सरोवर।

गांव बालासर में 52 लाख 68 हजार रुपये से बना अमृत सरोवर।

गांव खारियां कलां में 54 लाख 75 हजार रुपये से बना अमृत सरोवर ।

गांव खारियां में 53 लाख 73 हजार रुपये की लागत से बना अमृत सरोवर ।

- गांव चोरमार खेड़ा में 44 लाख 26 हजार रुपये से बना अमृत सरोवर।

- गांव पिपली में 46 लाख 32 हजार रुपये से बना अमृत सरोवर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed