फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM's public court today, administration engaged in filling pits

सीएम का जनता दरबार आज, गड्ढे भरने में जुटा प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM's public court today, administration engaged in filling pits
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रेस्ट हाउस में जाते। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को सीडीएलयू में जनता दरबार लगाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही प्रशासन शहर में गड्ढे भरने में जुटा हुआ है। प्रशासन की ओर से अब शहर के मुख्य बाजारों और रोड पर बने बड़े गड्ढों को भरने का कार्य किया जा रहा है। वहीं शहर के कई क्षेत्रों में गड्ढों को भरने का काम भी कर दिया गया है। वहीं रविवार को कार्यक्रमों के दौरान किसान और राजनीतिक पार्टी और कई संगठनों की ओर से घेराव करने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते प्रशासन भी अलर्ट पर है। उपायुक्त व एसपी ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा है।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को मुख्यमंत्री सिरसा में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार सायं स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे। यहां सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक गोपाल कांडा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, उपायुक्त पार्थ गुप्ता सहित अधिकारियों, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री रविवार को सुबह 10 बजे चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इसके अलावा 19 सितंबर को मुख्यमंत्री जिला के गांव चोरमार में मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के सिरसा दौरा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। ऐसे में नगर परिषद ने भी शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने का कार्य भी शुरू कर दिया है। लंबे समय से शहर के सभी रोड पर गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता था। हालांकि की गड्ढों के कारण एक युवती की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में शहर वासी अधिकारियों को भी इस समस्या के बारे में अवगत करवा चुके है। लेकिन कोई भी स्थिति का समाधान नहीं हो पाया। ऐसे मे अब मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर के सड़कों, स्ट्रीट लाइन, सफाई सहित अन्य कई तरह के सुधार भी शहर में किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने शनिवार को स्थानीय चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में अधिकारियों की बैठक ली और मुख्यमंत्री के जनता दरबार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल के 18 सितंबर को जिला सिरसा के दौरे के मद्देनजर जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे अपनी ड्यूटी पूरी गंभीरता व जिम्मेवारी से करें। इसके अलावा जिन विभागों से संबंधित शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी, वे सभी विभाग आपसी तालमेल स्थापित कर शिकायतों का निपटान करवाएं। उन्होंने बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर तैयारियों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें और मुख्यालय संबंधित शिकायतों का तालमेल स्थापित कर निपटान करवाएं। जनता दरबार में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए नागरिकों के बैठने के लिए समुचित कुर्सियों की व्यवस्था की जाए। विशेषकर बुजुर्गों व महिलाओं को किसी प्रकार परेशानी न हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, जिला नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद प्रकाश, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, एसडीएम डबवाली राजेश पूनिया, नगराधीश अजय सिंह उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थलों पर भारी पुलिस बल रहेगा तैनात, कई संगठन व राजनीतिक पार्टियां कर सकती है घेराव
मुख्यमंत्री के आगमन के बाद किसान संगठन, राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संगठनों ने भी मुख्यमंत्री का घेराव कर विरोध करने का निर्णय लिया है। जिसके चलते प्रशासन की ओर से भी भारी पुलिस बल कार्यक्रम स्थलों पर तैनात किया जाएगा। हजारों पुलिस जवान एंव अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे तथा सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने इस संबंध में जिला के सभी पुलिस अधिकारियों की पुलिस लाइन में बैठक लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों से बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं कि जाएगी, जब तक मुख्यमंत्री जिला सिरसा में रुकेंगे तब तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अलर्ट पर रहेगी।

शहर के मुख्य बाजारों और रोड पर पैच वर्क करने का काम किया जा रहा है। अधिक क्षेत्र में पेच वर्क कर दिया गया है। जल्द ही सभी स्थानों पर पेच वर्क का काम पर सड़क में गड्ढों को भर दिया जाएगा।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।

शहर मुख्य बाजार में बने गड्ढों पर पेच वर्क करते नगर परिषद के कर्मचारी ।  संवाद

शहर मुख्य बाजार में बने गड्ढों पर पेच वर्क करते नगर परिषद के कर्मचारी । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed