{"_id":"6813adbb182cd0a8f40a225c","slug":"cm-flying-raids-chopta-grain-market-six-commission-agents-fined-for-getting-1100-quintals-more-mustard-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137188-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चोपटा अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग का छापा, 1100 क्विंटल सरसों ज्यादा मिलने पर छह आढ़तियों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चोपटा अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग का छापा, 1100 क्विंटल सरसों ज्यादा मिलने पर छह आढ़तियों पर जुर्माना
Thu, 01 May 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 01 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
मंडी में सीएम फ्जाइंग की टीम सरसों की जांच करते हुए। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। अनाज मंडी में वीरवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापे की कार्रवाई की। टीम के मंडी में पहुंचते ही आढ़तियों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान मंडी में रिकॉर्ड से 1100 क्विंटल अधिक सरसों पाई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम ने छह आढ़तियों पर 99,540 रुपये का जुर्माना लगाया।
इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग टीम के साथ मार्केट कमेटी के सचिव वीरेंद्र सिंह, वेयरहाउस इंचार्ज भीमसेन, सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार और एएसआई सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। टीम ने मंडी परिसर में दुकानों के बाहर रखे गए सरसों के स्टॉक की जांच की और उन्हें रजिस्टर में दर्ज मात्रा से अधिक पाया। इसके बाद सहारण ट्रेडर्स, वेदपाल ढिल्लों, कुलड़िया पेस्टिसाइड्स, श्री बालाजी एंटरप्राइजेज, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी और विनोद कुमार व कृष्ण कुमार को जुर्माना लगाया गया है। टीम ने सभी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए भविष्य में स्टॉक की सही जानकारी देने के निर्देश दिए।