फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM Flying raided Sihag Dairy located in village Matuwala, samples of milk and ghee collected

Sirsa News: गांव मतुवाला स्थित सिहाग डेयरी पर सीएम फ्लाइंग का छापा, दूध और घी के भरे सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raided Sihag Dairy located in village Matuwala, samples of milk and ghee collected
 सैपल जांच करते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम। 
रानियां। सिहाग ट्रेडिंग कंपनी मतुवाला की ओर से नकली घी बनाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़ानदस्ते ने मंगलवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने डेयरी से घी, दूध के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए। वहीं पैकिंग घी पर एक्सपायरी डेट नहीं होने पर चालान काटा गया। डेयरी का चालान कर उपायुक्त अदालत सिरसा भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सिहाग ट्रेडिंग कंपनी मतुवाला में नकली घी बनाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। खाद्य सुरक्षा विभाग से डॉ. गौरव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मंगलवार को सिहाग डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को मौके पर मौजूद टैंकरों में 19,700 लीटर सप्रेटा दूध, 8,000 लीटर गाय का दूध और 870 किलोग्राम खुला व 238 पैकिंग घी मिला।
विज्ञापन

टीम ने डेयरी की छानबीन कर तीन सैंपल दूध के और चार सैंपल घी के भरकर जांच के लिए लैब में भेजे। वहीं घी की पैकिंग पर समाप्ति तिथि न मिलने पर डेयरी का चालान कर उपायुक्त अदालत सिरसा भेजा गया। डेयरी मालिकों की ओर से दूध की सप्लाई गांव किरड़ान, मेवात और टुडे मिल्क पाउडर मोगा पंजाब में भी भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को छापामार कार्रवाई के दौरान डेयरी का तकनीकी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। दो साल पहले भी डेयरी पर छापामार कार्रवाई हुई थी। वहीं डेयरी संचालक ने बताया कि वह पिछले सात सालों से डेयरी संचालन का कार्य कर रहे हैं। उनकी तरफ से किसी भी प्रकार की कोई मिलावट नहीं की गई है।
विभागीय अधिकारी अपनी जांच कर रहे हैं और अगर सैंपल में इसी तरह की कोई मिलावट या गड़बड़ी पाई जाती है तो प्रशासन आगामी कार्रवाई करें। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव, एएसआई जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, दौलत राम सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे।



-----------------गुप्त सूचना मिली थी कि सिहाग डेयरी की ओर से नकली की घी तैयार किया जाता हैं। इसके आधार पर टीम ने डेयरी पर छापामार कार्रवाई की गई है। जांच के लिए सैंपल भरकर लैब में भेज दिए हैं और डेयरी का चालान किया गया है।
- डॉ. गौरव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article