{"_id":"6a47f88cf20ce2a64a0a6013","slug":"cm-flying-raid-on-ration-depot-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160961-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग का छापा फफूंद लगा गेहूं मिला, एक पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग का छापा फफूंद लगा गेहूं मिला, एक पर जड़ा ताला
Fri, 03 Jul 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
राशन डिपो पर गेहूं के स्टॉक की जांच करते हुए टीम । अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा और रानियां में राशन डिपो और सड़क निर्माण की जांच करने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम शुक्रवार को पहुंची। शहर के वार्ड नंबर 20 और 21 में जुलाई और अगस्त माह के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाले गेहूं की गुणवत्ता की जांच की गई।
टीम ने तीन डिपो की जांच की। एक में गेहूं में गड़बड़ी पाई गई तो एक राशन डिपो संचालक एक घंटे इंतजार के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में उसके डिपो पर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने ताला लगा दिया। बिना जांच किए राशन डिपो को खोला नहीं जाएगा। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद राशन डिपो संचालकों में खलबली मची रही।
चतरगढ़पट्टी के राशन डिपो पर व्यवस्थाएं पूरी तरह से सही पाई गईं। सीएम फ्लाइंग को मिली शिकायत के अनुसार राशन डिपो पर वितरित किए जा रहे गेहूं में रेत, मिट्टी एवं फफूंदी जैसी अशुद्धियां मौजूद हैं। इससे यह गेहूं उपभोग के योग्य नहीं है। शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को राशन डिपो पर राशन की जांच की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक राजेश कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी राहुल कुमार, उप निरीक्षक आनंद शर्मा की टीम ने कार्रवाई का अंजाम दिया।
टीम इंचार्ज ने बताया कि टीम मनोज राशन डिपो पर जांच करने गई थी। राशन डिपो संचालक ने बार-बार फोन पर पहुंचने की बात कही। एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आया। इसके बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने राशन डिपो पर ताला लगा दिया और अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, जब तक रिकॉर्ड व राशन की जांच नहीं होगी तब तक ताला नहीं खोला जाएगा।
रानियां गेट नोहरिया बाजार में प्रताप सिंह के डिपो पर जांच की गई तो गेहूं की बोरियों में गेहूं खराब पाई गई। इसके अलावा, रिकॉर्ड की भी जांच की गई। इसे साथ ही डिपो संचालक को आदेश दिए गए कि वह गेहूं को आगे लोगों को वितरित नहीं करेगा। इस गेहूं को वापस भेजा जाएगा। अधिकारियों ने गेहूं के नमूने लिए ताकि उसकी जांच करवाई जा सके।
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गए कि वे अपने स्तर पर मामले की जांच कर रिपोर्ट करें। खराब गुणवत्ता वाले गेहूं के स्टॉक को बदलवाने और उसके स्थान पर बेहतर गुणवत्ता का गेहूं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए गए।