फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cm dugdh uphar plan for school

Sirsa News: सरकारी स्कूलों में अप्रैल से शुरू होगी सीएम दुग्ध उपहार योजना

Mon, 16 Mar 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
cm dugdh uphar plan for school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार अप्रैल माह से मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू करने जा रही है। योजना के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को 150 दिनों तक दूध आधारित पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी जिससे उनके स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार, योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को 75 दिन फोर्टिफाइड फ्लेवर्ड मिल्क और 75 दिन प्रोटीन मिल्क बार दिए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य किशोरावस्था में छात्राओं को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना है ताकि कुपोषण की समस्या कम हो और वे स्वस्थ रह सकें।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार, योजना के क्रियान्वयन के लिए वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 की एनरोलमेंट के आधार पर अप्रैल माह की डिमांड तैयार की गई है। कक्षा आठवीं की एनरोलमेंट को कक्षा 9वीं की डिमांड में शामिल किया गया है जबकि कक्षा 9वीं की एनरोलमेंट को कक्षा 10वीं के लिए आधार बनाया गया है। इसी प्रकार, कक्षा 11वीं की एनरोलमेंट को कक्षा 12वीं की डिमांड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने विद्यालय और कक्षावार तैयार की गई डिमांड की एक्सेल शीट की सॉफ्ट कॉपी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि वे डिमांड का सत्यापन कर हस्ताक्षर सहित 16 मार्च तक ई-मेल के माध्यम से विभाग को भेजें। यदि किसी विद्यालय की डिमांड में कोई संशोधन हो तो उसे एक्सेल शीट में स्पष्ट रूप से दर्शाने के लिए कहा गया है।

10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। इसलिए 11वीं कक्षा से संबंधित कुछ डिमांड फिलहाल लंबित रखी गई हैं। परिणाम घोषित होने के बाद इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने बताया कि मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना को अप्रैल 2026 से लागू करने की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed