फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Clerks strike: PID's 1854 files pending, officers could not find alternative

क्लर्कों की हड़ताल : पीआईडी कीं 1854 फाइलें लंबित, अधिकारी नहीं तलाश पाए विकल्प

Tue, 11 Jul 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 11 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Clerks strike: PID's 1854 files pending, officers could not find alternative
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। क्लर्काें की हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों की लंबित फाइलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। इस कारण लोगों के जरूरी दस्तावेज और काम भी अटक रहे हैं। अधिकारियों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई भी विकल्प नहीं तलाशा गया है। वहीं, नगर परिषद में हर रोज 50 लोग प्रॉपर्टी आईडी में बदलाव करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। क्लर्क के न होने के कारण उनकी गलतियां ठीक नहीं हो पा रही हैं। इस कारण प्रॉपर्टी धारकों की अब तक 1854 फाइलें लंबित हो गई हैं।

जिले में छह दिनों से क्लर्कों की हड़ताल जारी है। सरकारी कार्यालयों की जरूरी फाइलें, प्रॉपर्टी आईडी, रजिस्ट्री, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कार्य लंबित होते जा रहे हैं। लोग अपनी शिकायत लेकर सरकारी कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। यहां पर अन्य कर्मचारी उनकी फाइल तो जमा कर रहे हैं। लेकिन उस फाइल पर काम न होने के कारण उपभोक्ताओं व लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दस्तावेज जरूरी होने के चलते लोग हर रोज यहां पर काम करवाने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। वहीं नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर अब तक कुल 1854 फाइलें लंबित हो गई हैं। जिनकी त्रुटियों को ठीक करने के लिए अभी तक प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है। वहीं नगर परिषद में 16 क्लर्क हड़ताल पर हैं। ऐसे में लोगों की समस्या का हल करने के लिए अधिकारियों की ओर से कोई भी विकल्प की तलाश नहीं की गई है। जिनके माध्यम से उनकी शिकायतों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

------
सरकारी दफ्तरों को नगर परिषद की तरफ से जारी किए जाने थे नोटिस, तैयार नहीं हो पाया डाटा
शहर के सरकारी कार्यालयों के प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी नोटिस जारी किए जाने को लेकर नगर परिषद की ओर से तैयारी की गई थी। लेकिन क्लर्कों की हड़ताल के कारण वह लिस्ट भी तैयार नहीं हो पाई है। हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से इस संबंध में पूरे आंकड़ों की मांग की गई थी। लेकिन हड़ताल के कारण काम नहीं हो पाया है। जबकि सरकारी कार्यालयों से संबंधित अन्य सभी काम भी लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अब तक ये फाइलें हुईं लंबित
कार्य पेंडिंग
रजिस्ट्री 1700
ड्राइविंग लाइसेंस 1100
प्रॉपर्टी आईडी की फाइलें 1854
आय प्रमाण पत्र 1600

वर्जन
क्लर्काें की हड़ताल के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों की संख्या कम होने के चलते उन्हें अतिरिक्त कार्य भी नहीं सौंपा जा सकता। इसके लिए विकल्प की तलाश की जा रही है। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed