फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleanliness organization team will now enter the field for recovery of 22 crores

22 करोड़ रुपयों की रिकवरी के लिए अब फील्ड में उतरेगी स्वच्छता संगठन की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness organization team will now enter the field for recovery of 22 crores
पेयजल बिल जमा करवाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कर्? - फोटो : Sirsa
सिरसा। जन स्वास्थ्य विभाग आमजन के लिए पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास कर रहा है लेकिन लोग पानी का बिल भरने को तैयार नहीं है। अकेले ग्रामीण क्षेत्रों में 22 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं की तरफ बकाया है। जन स्वास्थ्य विभाग बार-बार उपभोक्ताओं को बिल भेज रहा है लेकिन रिकवरी नहीं हो पा रही। ऐसे में अब जल स्वच्छता सहायक संगठन की टीमें फील्ड में उतरेंगी। इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चला रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सात ब्लॉक के 298 गांवों में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी की विभाग के पेयजल बिलों के 22 करोड़ 1 लाख 87 हजार 650 रुपये अभी तक जमा नहीं हुए हैं। वहीं जिले के 77 गांवों में पेयजल व्यवस्था ग्राम पंचायत संभाल रही है। जहां पर बकाया बिलों के भुगतान का कार्य ग्राम पंचायत देखेगी। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग पेयजल विभाग के बकाया बिलों के भुगतान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर पेयजल बिल जमा करवाने के लिए जागरूक करेगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। बकाया बिलों सबसे अधिक राशि नाथूसरी चोपटा व डबवाली ब्लॉक की तरफ निकलती है। इन दो ब्लॉक में करीब 9 करोड़ रुपये के बकाया बिलों का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बिल जमा करवाने के लिए ग्रामीण को किया जाएगा जागरूक
पेयजल बिलों की बकाया राशि जमा करवाने के लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए तैयारियां चल रही है। इस अभियान में गांवों में विशेष शिविर लगाकर बकाया बिलों के भुगतान के लिए जागरूक किया जाएगा। ताकि बकाया बिलों जमा करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ लाख कनेक्शन किए वैध
ग्रामीण क्षेत्रों में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अवैध किए गए पेयजल कनेक्शन को वैध जा रहा है। इस संबंध में करीब डेढ़ लाख अवैध पेयजल कनेक्शनों को विभाग की ओर से वैध किया गया है। इनसे 500 रुपये प्रति कनेक्शन के हिसाब से शुल्क जमा करवाया गया है। कनेक्शन शुरू होने के बाद विभाग को भी राजस्व प्राप्त होगा।
कहां कितनी है बकाया राशि
खंड बकाया राशि
नाथूसरी चोपटा 4,41,30,103
सिरसा 3,00,35,247
रानियां 2,48,27,978
ओढां 2,65,96,898
डबवाली 4,54,24,230
बड़ागुढ़ा 3,48,34,645
ऐलनाबाद 1,43,38,549
ग्रामीण क्षेत्रों में बकाया पेयजल बिलों के भुगतान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- राकेश सोगलान, जल स्वच्छता सहायक संगठन, जिला सलाहकार, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed