{"_id":"682f69c057fd05b4b5012214","slug":"class-9-student-along-with-his-family-members-attacked-teacher-after-he-was-questioned-over-his-hairstyle-sirsa-news-c-128-1-sir1004-138292-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हेयर स्टाइल पर टोका 9वीं के छात्र ने घरवालों के साथ मिलकर किया शिक्षक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हेयर स्टाइल पर टोका 9वीं के छात्र ने घरवालों के साथ मिलकर किया शिक्षक पर हमला
विज्ञापन
सिरसा। 9वीं कक्षा के छात्र को शिक्षक ने उसके हेयर स्टाइल पर टोका तो छात्र व उसके घरवालों ने स्कूल में पहुंचकर शिक्षक, शिक्षिकाओं व प्रिंसिपल के पति पर हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर आरोपी छात्र व उसके पिता पवन कुमार, कमल, मोहित, मुकेश कुमार, रामकुमार निवासी गांव भंभूर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हमलावरों ने जाते-जाते शिक्षक सुनील कुमार को धमकी दी कि अगर गांव भंभूर में दिखाई दिया तो जान से मार देंगे। पुलिस को दिए बयान में गांव भंभूर स्थित सनराइज इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल अरुणा कुमारी ने बताया कि कक्षा 9वीं का एक छात्र स्कूल में अजीब तरह से बाल कटवा आकर आता था।
इस पर शिक्षक सुनील कुमार ने उसे टोका। 21 मई को सुबह 8 बजे उक्त अपने पिता पवन कुमार सहित कई लोगों को लेकर स्कूल में आया। उक्त लोग स्कूल में आते ही शिक्षक सुनील कुमार को थप्पड़-मुक्के मारने लगे। उन्होंने क्लास में रखी लोहे की कुर्सी उठाई और शिक्षक के सिर पर मारी।
विज्ञापन
शिक्षक ने शोर माया तो प्रिंसिपल अरुणा कुमारी के पति रमेश कुमार कक्षा में पहुंचे तो उक्त लोगों ने उनसे भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद शिक्षिका गीता व किरण व मीनू बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उन्हें भी थप्पड़-मुक्के मारने शुरू कर दिए। प्रिंसिपल अरुणा कुमारी का कहना है कि उसका बेटा निखिल भी बीच- बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।