{"_id":"63b5be4250b9d44e264c15a4","slug":"civil-hospital-flat-dilapidated-health-workers-living-by-wearing-clothes-and-curtains-sirsa-news-hsr6516060101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल : फ्लैट जर्जर, कपड़ा और पर्दे लगाकर गुजर बसर कर रहे स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल : फ्लैट जर्जर, कपड़ा और पर्दे लगाकर गुजर बसर कर रहे स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
फ्लैट के समक्ष खाली जगह पर उगीं झाड़ियां। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी खुद बदहाल स्थिति में जी रहे हैं। इनके फ्लैटों की स्थिति खस्ता है। खिड़कियां, दरवाजे खराब हो चुके हैं। ठंड से बचने के लिए कर्मचारी कपड़ा और पर्दे लगाकर गुजर बसर कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक बार भी इन भवनों की मरम्मत नहीं करवाई गई है।
नागरिक अस्पताल में डॉक्टर, नर्सों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए फ्लैट और भवन बनाए गए हैं। करीब 33 वर्ष पुराने फ्लैटों की देखरेख न होने के कारण इनकी स्थिति खराब हो चुकी है। कहीं दीवारों में दरारें आ चुकी है तो कहीं छतों से सीमेंट गिर रहा है। फ्लैटों की खिड़कियां और दरवाजे क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां पर कर्मचारियों ने कपड़ा और पर्दे लगा रखे हैं, ताकि ठंड से बचा जा सके। दीवारें खराब होने के कारण कर्मचारियों को रातभर डर सताता रहता है। कर्मचारियों नेे मामले की सूचना विभाग अधिकारियों को भी दी जाती है, लेकिन मरम्मत नहीं हो पा रही है। इसके कारण कर्मचारियों को खुद के स्तर पर ही थोड़ी बहुत मरम्मत करवानी पड़ रही है।
हर समय रहती है सीवरेज जाम की स्थिति, नहीं हो पाया स्थायी समाधान
नाम न छापने की शर्त पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि फ्लैटों में हर समय सीवरेज जाम की स्थिति रहती है। मामले की शिकायत अधिकारियों को दी जाती है तो जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरेज लाइन को साफ कर दिया जाता है। कुछ दिनों बाद फिर से वही स्थिति बन जाती है। बार बार शिकायत के बाद भी सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा हरा।
विज्ञापन
खाली जगह पर उगी झाड़ियां व पार्कों की स्थिति भी खराब
फ्लैटों के साथ खाली पड़ी जगह पर झाड़ियां उगी हुई हैं और यहां पर बने पार्क की स्थिति भी काफी खराब हैं। पार्क में न तो चहारदीवारी की गई है और न ही झूले व घास है। इसके कारण कर्मचारियों को अन्य स्थान पर टहलने के लिए जाना पड़ता है। झाड़ियों को हटाने के लिए भी कर्मचारियों ने कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई है, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकल पा रहा।
इतने बने हैं फ्लैट
डॉक्टरों के लिए आठ
बी ग्रुप के लिए 24
डी ग्रुप के लिए 24
सुरक्षा नहीं पुख्ता, नशेड़ी करते हैं चोरियां
नागरिक अस्पताल के लिए दो मुख्य गेट है। एक गेट पर कर्मचारी तैनात है, जबकि दूसरे गेट पर कोई भी सुरक्षा कर्मचारी नहीं होता। इसके कारण नशेड़ी दिन व रात अस्पताल के फ्लैटों में भी घूमते हैं और बाहर पड़े सामान की चोरी कर लेते हैं। अस्पताल के गेट, ईंटें सहित अन्य सामान कई बार चोरी हो चुके हैं।
फ्लैट की मरम्मत करने के संबंध में अभी तक बजट जारी नहीं हुआ है। सीवरेज समस्या की शिकायत आने के बाद सीवर लाइन को साफ करवा दिया जाता है। - संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, सिरसा ।

फ्लैट की खिड़कियो में लगाया गया पर्दे। संवाद ।- फोटो : Sirsa

फ्लैट का लेंटर का दिखाई देता सरिया। संवाद- फोटो : Sirsa