फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Civil hospital does not have fire fighting NOC

सिविल अस्पताल के पास नहीं है अग्निशमन की एनओसी

Wed, 28 Apr 2021 10:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital does not have fire fighting NOC
सिरसा। प्राइवेट अस्पताल और सिरसा के नागरिक अस्पताल के पास पिछले 10 वर्षों से अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं है। इसका खुलासा आरटीआई में हुआ है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने यह बताया है कि नागरिक अस्पताल में अग्निशमन उपकरण स्थापित अवश्य है लेकिन अग्निशमन विभाग से कोई सर्टिफिकेट हासिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिले के 100 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने की अनिवार्यता पर गंभीर प्रयास नहीं किए गए। अग्रसेन कॉलोनी निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट प्रो. करतार सिंह ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जन सुरक्षा को दांव पर लगाने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश के कई अस्पतालों में आगजनी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं से सबक लेने की जरूरत है लेकिन शहर के नागरिक अस्पताल में अव्यवस्था है। नागरिक अस्पताल में पिछले 10 वर्षों से अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ली गई और लोगों के जानमाल को दांव पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed