फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civil hospital covid-19 decleard

सिविल अस्पताल कोविड-19 घोषित, जनता अस्स्पताल में चलेगी सामान्य ओपीडी

Thu, 09 Apr 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
civil hospital covid-19 decleard
जनता अस्पताल की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
शहर के नागरिक अस्पताल को जिला प्रशासन ने कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया है। सिविल अस्पताल के सभी गाइनी और सर्जिकल मरीजों को जनता अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। फ्लू की सामान्य ओपीडी भी वहीं पर ही चलाई जाएगी। गाइनी और सर्जिकल के मरीजों को एक दो दिन में जनता अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग आज बंसल कॉलोनी के कोरोना पीड़ित दोनों बच्चों के सैंपल तीसरी बार लेगा। बच्चों की अभी तक दो सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि दोनों बच्चे आइसोलेशन वार्ड में अपने पिता के साथ खेलकर और बातें करके अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जनता अस्पताल को टेक ओवर कर लिया है। ऐसे में अब सिविल अस्पताल के सर्जिकल और गाइनी के मरीजों को जनता अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। सिरसा सिविल अस्पताल अब कोविड-19 अस्पताल ही रहेगा। इसमें केवल कोरोना के मरीजों का इलाज ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन परिस्थतियों में डेरा सच्चा सौदा को भी चिह्नित किया गया है। इसमें करीब 100 बेड और चार वेंटिलेटर है, इसे भी आइसोलेशन के लिए तैयार किया गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर यहां पर कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में कोरोना का संक्रमण तीसरी स्टेज पर होगा। ऐसे में संक्रमण और बढ़ने की आशंका है। इसलिए संक्रमण को रोकने के लिए पहले ही आपातकालीन प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने 60 प्राइवेट एंबुलेंस को भी किया टेक ओवर
सिविल अस्पताल ने शहर की 60 प्राइवेट एंबुलेंस को भी टेक ओवर कर लिया है। ये एंबुलेंस अब 108 नंबर से आपरेट की जाएगी। जबकि स्वास्थ्य विभाग की खुद की 18 एंबुलेंस वर्किंग में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 में से सात डाक्टरों ने किया ज्वाइन
जिले को कुछ दिन पहले 10 नए चिकित्सक मिले थे। लेकिन 10 में से सात ने ही ज्वाइन किया है। तीन ने ज्वाइन नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग ने ज्वाइनिंग के लिए 15 दिनों का समय दिया था। लेकिन अभी कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में यदि तीन चिकित्सक ज्वाइनिंग नहीं करेंगे तो उनकी नियुक्ति रद हो जाएगी।

कोट्स
स्वास्थ्य विभाग ने जनता अस्पताल को टेक ओवर कर लिया है। सिरसा नागरिक अस्पताल अब कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। इसमें केवल कोरोना के मरीजों का इलाज किया जाएगा। दोनों बच्चों के तीसरी बार सैंपल 10 अप्रैल को लिए जाएंगे।
सुरेंद्र नैन, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed