{"_id":"a0b17262c422e9e8dfcd1cfb98f899bb","slug":"civil-hospital-bhideh-faction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में भिडे़ दो गुट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में भिडे़ दो गुट
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 09 Nov 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारी के उठान को लेकर शनिवार देर शाम को थ्रीव्हीलर चालकों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
उपचार के लिए सभी को डबवाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में ही दोनों गुटों हथियारों के साथ फिर आमने-सामने हो गए।
इससे अस्पताल में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। दोनों पक्षों को काबू करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने मौके पर पुलिस बुला ली। मौके से पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है।
पहले सांवतखेड़ा में हुआ था झगड़ा
गांव खुईयांमलकाना निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि वह थ्रीव्हीलर चलाता है। शनिवार को डबवाली से सवारियां लेकर अपने गांव की ओर जा रहा था।
गांव सांवतखेड़ा के नजदीक उनके गांव के रहने वाले प्रदीप ने रंजिश के चलते अपने साथियों समेत उस पर हमला कर दिया।
उसे बचाने आए उसके भाई बलकार और एक अन्य शेर सिंह के भी चोटें मारी। इधर, झगड़े में प्रदीप भी चोटिल हुआ। उसने डबवाली के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार लिया।
उपरोक्त तीनों को भी उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। इसी दौरान प्रदीप के साथी एक कैंटर में लट्ठ लेकर अस्पताल में पहुंच गए।
वहां पहले से खड़े जसविंद्र के समर्थकों के साथ उनकी बहस हो गई। दोनों पक्ष लट्ठ लेकर आमने-सामने हो गए। मौके पर मौजूद चिकित्सक मनोज मंगला ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना पाकर शहर थाना पुलिस के एएसआई भूप सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों को हिरासत में लिया, जिनसे डंडे बरामद हुए।
पुलिस ने कैंटर को भी कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि डबवाली से थ्रीव्हीलर में सवारियां भरकर खुईयांमलकाना तक लेकर जाते हैं। सवारियां भरने को लेकर ही प्रदीप और जसविंद्र के बीच रंजिश चल रही थी।
अस्पताल प्रशासन भी करवाएगा कार्रवाई
सिविल अस्पताल के एसएमओ एमके भादू ने बताया कि सूचना देने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा जाएगा।
उधर, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि अस्पताल की शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।